बिहार राज्य के मुंगेर जिला के खड़कपुर के हवेली प्रखंड के पंचायत नाकि के वार्ड संख्या 7 से एक शोरता मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है,कि उनलोगों को मुखिया कि तरफ से ना साबुन दिया गया है और ना मास्क दिया गया है, और राशनकार्ड से केवल 5 किलो ही आनाज दिया गया है

हवेली खड़गपुर क्षेत्र के शामपुर थाना लॉक डॉन का उल्लंघन करने वाले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं आज सुबह 6:00 बजे से ही मोटरसाइकिल वाले पर करवाई हो रहा है इस दौरान कई गाड़ी को जप्त किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

• प्रत्येक संदेश दो बार मोबाइल पर भेजने के निर्देश • शिशु, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री माताओं के बेहतर पोषण पर ज़ोर • आईसीडीएस निदेशक ने दिया निर्देश खबर है पटना से: पोषण पर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आईसीडीएस ने नयी पहल की है. अब समुदाय में आम लोगों के मोबाइल नंबर पर पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश भेजे जाएंगे. इसको लेकर आईसीडीएस के निदेशक आलोक कुमार ने पत्र लिखकर प्रभारी डाटा सेंटर एवं वरीय तकनीकी निदेशक को पत्र लिखकर इसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी है. प्रत्येक मोबाइल नंबर पर दो बार भेजे जाएंगे संदेश : सामुदायिक पोषण स्थिति में सुधार के लिए आम लोगों में पोषण को लेकर जागरूकता काफ़ी जरुरी होती है. इसे ध्यान में रखते हुए ही लोगों के मोबाइल नंबर पर पोषण संबंधित संदेश भेजने की पहल की जा रही है. इसमें शिशु, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री माताओं से पोषण संबंधित संदेश लोगों को भेजे जाएंगे. संदेश की महत्ता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक संदेश को मोबाइल नंबर पर दो बार भेजने की बात कही गयी है ताकि संदेश की गंभीरता से आम-जन अवगत हो सके. इन संदेशों का होगा उपयोग: पोषण संबंधित संदेशों के बारे में पत्र में विस्तार से जानकारी दी गयी है. प्रत्येक संदेश में ‘ आईसीडीएस निदेशालय द्वारा जनहित में जारी’ भी लिखा होगा. जैसे- • खून की कमी रोकने के लिए गर्भवती महिला को रोज एक आयरन की गोली(आयरन फोलिक एसिड) खिलाएं. अधिक जानकारी के लिए निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका या आशा से संपर्क करें • तरह-तरह के फ़ल और सब्जी गर्भवती महिला के लिए जरुरी होते हैं. अधिक जानकारी के लिए निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका या आशा से संपर्क करें • जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को माँ का दूध देना शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरुरी होता है. अधिक जानकारी के लिए निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका या आशा से संपर्क करें • 6 महीने तक अपने शिशु को केवल स्तनपान करायें. इससे शिशु दस्त एवं निमोनिया जैसे अन्य संक्रामक रोगों से सुरक्षित रहता है. अधिक जानकारी के लिए निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका या आशा से संपर्क करें • शिशु के 6 माह पूर्ण होने के बाद अनुपूरक आहार की शुरुआत करें. अधिक जानकारी के लिए निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका या आशा से संपर्क करें • 6 महीने के शिशु को रोज 2 से 3 कटोरी खाना खिलाना जरुरी है. अधिक जानकारी के लिए निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका या आशा से संपर्क करें • स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें. खुले में शौच नहीं करें. • पेट के कीड़े से बचाव करें. चिकित्सक की परामर्श लेकर कृमिनाशक दवा लें. • पोषित बेटियां सुपोषित देश. क्या आप जानते हैं: • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सम्पूर्ण स्तनपान सुनिश्चित करने से विश्व भर में प्रति वर्ष 8.2 लाख शिशुओं की जान बचायी जा सकती है • लेंसेट की एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ नियमित स्तनपान से शिशुओं में होने वाले डायरिया के आधे मामले एवं एक तिहाई अन्य संक्रमण मामलों में कमी लायी जा सकती है • लेंसेट की ही रिपोर्ट के अनुसार स्तनपान कराने वाली माताओं में 6% तक ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में कमी आती है.

हवेली खरगपुर क्षेत्र के बहिरा पंचायत के बिंद टोला में दो गुटों में जमकर हुई मारपीट। कई लोग घायल हो चुके हैं नंदलाल बिंद अपना घर का काम कर रहे थे उसी क्रम में चालू बिंद आया उन्होंने कहा कि आप अपना घर मेरे जमीन में बना रहे हैं इसी कारण दोनों में शोर-शराबा हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से लक्षमण कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बहिरा पंचायत पंचायत के कई गांव में गंगा का पानी घुस गया जिसके कारण से कई घरों को खाली करना पड़ा साथ ही धान और मकई के खेत पानी में डूब गया जिसके कारण से किसान बहुत ज्यादा चिंतित है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से लक्ष्मण कुमार सिंह मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि 16.8.2019 को मुंगेर मोबाइल वाणी पर बहेरा पंचायत के गुमसुदा बच्चे से सम्बंधित खबर का प्रसारण किया गया था। इस खबर को मोबाइल वाणी में प्रसारित करने के साथ ही एप के जरिये व्हाट्सएप ग्रुप में बच्चे की तस्वीर और मोबाइल नंबर के साथ कई ग्रुप में लक्षमण सिंह द्वारा साझा किया गया।जिसका असर यह हुआ कि 18/08/2019 के दिन व्हाट्सएप ग्रुप के एक लड़के ने बच्चे को पहचान लिया और ग्रुप में दिए गए कॉन्टेक्ट नंबर पर संपर्क कर बच्चे के बारे जानकारी दी कि बच्चा भागलपुर स्टेशन पर देखा गया है।उसके बाद गुलशन कुमार को उसके घरवालों को सौप दिया गया। इस सराहनीय पहल के लिए गुमसुदा बच्चे के परिवार वालों ने मोबाइल वाणी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया ।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि मुंगेर के ग्रामीणों का कहना है की वे लोग पुरे प्रखण्ड में घर घर जायेंगे और सबको मतदान के लिए जागरूक करेंगे। जिससे लोग अपने मत का सही उपयोग कर सकें और चुनाव को सफल बना सकें।साथ ही उनका कहना है कि लोकसभा को ध्यान में रखकर अपना मतदान करें और एक अच्छे सरकार की स्थापना करें।

संजीव कुमार ने बताया कि सरकारी फील्ड को कुछ दबंगों ने अतिक्रमण कर रहा है जिसके कारण से युवा सबपरेशान है युवा का कहना है कि सरकारी फंड से fild ko गिरवा दिया जाए