बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से प्रीतम सिंह जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मोबइल वाणी में LIC के बारे में सुना। जिससे उनको पता चला कि जिसका LIC किया हुआ रहता है उनके मरने के बाद उनके परिवार को बीमा राशि दी जाती है।इसलिए सभी को बीमा करवाना चाहिए। साथ ही प्रीतम सिंह जी ने एक घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके जानकर एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार को बीमा राशि दिया गया जिससे उनका परिवार का गुजारा हो रहा है।
