बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से मुंगेर के ही मुकेश कुमार जी से बातचीत की।उस बातचीत के दौरान मुकेश कुमार जी ने बताया वो एक किसान हैं और पानी की सुविधा न होने के कारण उनका फसल खराब हो गया है।इसलिए मजदूरी करने के लिए उनको शहर जाना पड़ता है। वही इनका कहना है कि ज्यादा पढ़े लिखे न होने के कारण वे लोग शहर में कुली या फिर मजदुरी का काम करते हैं और उसी से अपना भरण पोषण करते हैं.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बाहर से काम करके आए मजदुर में से बहरा पंचायत के भदौरा ग्राम के निवासी करन कुमार जी से बातचीत कि जिसमे बातचीत के दौरान करन जी ने बताया कि वो मुंबई में रोजगार करते हैं इनका कहना है कि बिहार में रोजगार की सुविधा न होने के कारण वे लोग रोजगार के लिए बाहर जाते हैं। साथ ही वे यह भी बताते हैं कि वहाँ पर इनको कम पैसे में ज्यादा काम कराया जाता है और वहाँ के स्थायी लोग, बिहार से जाने वाले लोंगो के साथ भेद-भाव भी रखते हैं तथा वहाँ के स्थायी लोगों को बिहारी मजदूरों की अपेक्षा ज्यादा सुविधायें भी दी जाती है इसलिए करन जी सरकार से मांग करना चाहते हैं कि उनके बिहार में भी कोई बड़ी कंपनी हो या फैक्ट्री हो जिसमे 10 से 20 हजार लोग अपने परिवार के साथ रहकर काम क्र सकें।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया की हवेली खड़गपुर में आज चिकित्सक उपस्थित थे। इस मौके पर अस्पताल प्रभारी अखिलेश बाबू ने बताया कि सोमवार और गुरुवार को हाइड्रोसिल का निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा तथा तीन हज़ार रुपया अस्पताल के तरफ से खान-पान के लिए दिया जायेगा।सभी हवेली खड़गपुर के वासियों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से हवेली खड़गपुर के लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रविनाथपुर के कुछ किसानों के साथ कुछ बातचीत की। जिसमें से एक किसान ने बताया की वो सभी किसान मजदूरी करते हैं उनके खेतो में धान की खेती की गयी है पर वो नहीं के बराबर हो पायी है क्योंकि उनके खेतो में पानी नहीं मिलने के कारण उनकी खेती ख़राब हो गयी है और उनके ग्राम में पानी की असुविधा है तथा उनके ग्राम में सरकार द्वारा पानी की सुविधा नहीं दी जा रही है,साथ ही ये बताते हैं की ये बटौती करते हैं। वही इनका कहना है की ये सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल धन योजना का फॉर्म नहीं भर पाए हैं।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से हवेली खड़गपुर के लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजस्थान से आए हुए श्रमिकों से साक्षात्कार किया जिसमें राजीव ठाकुर ने बताया की वो पहले राजस्थान में रहकर वहाँ सैलून में काम करते थे।जहाँ से 13 तारीक को वो अपने ग्राम में आए है उनका कहना है की राजस्थान में उनको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनसे बिहारी होने के कारन बहुत भेदभाव की जाती है यदि वो बाजार जाते हैं या फिर रास्ते में चलते हैं तो वहां के रहने वाले लोकल व्यक्ति उनसे उनके मोबाइल, पैसे और उनके सामान सभी छिन लेते हैं। इससे उनको काफी परेशानियों की सामना करना पड़ता है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से हवेली खड़गपुर के लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रवासी मजदूरों से बातचीत की। आशीष जी दिल्ली में शराब की कंपनी में काम करते थे और दिल्ली में उनके साथ किसी भी तरह की कोई भेदभाव नहीं की गयी उनका कहना है की वो जिस जगह पर रहते हैं वहाँ पर इस तरह किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। साथ ही समय की कमी के कारण उनको ये जानने का कभी मौका नहीं मिला कि लोग प्रवासी मजदूरों के साथ क्या बोलते कैसा व्यवहार करते हैं।इनका कहना है की वो बिहार से दिल्ली काम के लिए गए हैं और वो सिर्फ काम करने में ध्यान देते हैं। यदि बिहार में रोजगार की सुविधा हो तो वो दिल्ली या कहीं भी बाहर काम के लिए जाना बिलकुल नहीं चाहेंगे। दिल्ली में इनको बिहार की अपेक्षा 2 पैसे ज्यादा मिलते हैं। इनका कहना है कि ये 24 घंटे सोचते हैं की बिहार में सुविधा रहने पर दिल्ली काम के लिए कभी नहीं जाएंगे।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से हवेली खड़गपुर के लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बहरा पंचायत के बधौरा के कुछ किसानों से बातचीत की। जिसमे बलराम सिंह ने बताया की वो अभी खेती करने के लिए अपने ग्राम में आए हुए हैं जो की खेती करने के बाद काम के लिए फिर से वापस शहर चले जाएंगे।ये पूर्ण रूप से खेती पर आधारित नहीं हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान यह भी बताया की उनकी दो बीघा खेत है जिसमे धान की खेती की गयी है पर उनके धान की खेती बिलकुल ख़राब हो चुकी है क्योंकि उनके ग्राम में पानी की असुविधा है उनका कहना है की उनके ग्राम में नहर या पोखर की व्यवस्था नहीं है साथ ही वे ये भी बताते हैं की उनके ग्राम में सरकार के द्वारा किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं दी गयी है। लक्ष्मण कुमार सिंह के द्वारा पूछे जाने पर बलराम जी ने बताया की इनको सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की कोई जानकारी नहीं मिली है और ये सरकार से मांग करना चाहते हैं की इनके ग्राम में जल की सुविधा दी जाए जिससे इनको खेती करने में कोई परेशानी नहीं हो।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के खड़गपुर गांव से राजीव कुमार जी ने श्रम का सम्मान अभियान के तहत ग्रामीण से बातचीत की। बातचीत के दौरान उपस्थित ग्रामीण शशिकांत कुमार सिंह जी ने बताया के वे बिहार से बाहर दिल्ली में जाकर काम करते हैं।जहां वे कारखाने के मालिक द्वारा उनका शोषण किया जाता है। गलती होने पर उनको मारा साथ गाली गलौज भी जाता है। इसके अलावा उनको रहने के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपनी एक घटना को बताते हुए शशिकांत जी बताते हैं कि गलती होने या न होने पर भी वहां का प्रशासन उनका साथ नहीं देता है। इस तरह से बाहर काम करके उनका घर बनाने का जो सपना था वो पुरा नहीं हो पा रहा है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से लक्छ्मण कुमार सिंह जी ने मुंगेर की आवाज से हो रहे पलायन पर उपस्थित लोगों से बातचीत की। बातचीत के दौरान वहां उपस्थित अमित कुमार सिंह जी ने बताया ,वो काम के लिए बेहरीन जाकर रहते हैं। वहां पे बहुत ही कड़ा शासन है. छोटी सी गलती पर भी बहुत कड़ा दंड दिया जाता है। साथ ही अमित जी बताते हैं बेहरीन में शासन अच्छा होने के कारण उनको किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।यदि रास्ते में कोई व्यक्ति इन्हे बाहर का सोच कर पूछताछ करता है ,इसने अपना आई डी दिखाना पड़ता है और इनको छोड़ दिया जाता है।