बिहार राज्य के मुंगेर जिले से सुजीत कुमार पाठक जी का मुंगेर की आवाज के माध्यम से एल आई सी एजेंट मणिकांत जी से बीमा पर हुई बातचीत।उस बातचीत के दौरान मणिकांत जी ने बताया कि वे घर-घर जाकर लोगों को बैंक में पैसे जमा करने के लिए राज़ी करते हैँ।मणिकांत जी बताते हैं कि एल आई सी भविष्य के लिए होता है यदि बीमा करवाया जाए तो भविष्य सुधर जायगा। बीमा के अंतर्गत 12 प्लान आते हैं और सारे प्लान काफी लाभकारी हैं।साथ ही इनका कहना हैं कि घर-घर जाकर बताने से बहुत सारे लोग अब जागरूक हो गए हैं और बीमा करवा रहे हैं।