बरियारपुर:तेज हवा व बारिश से दिनभर प्रखंडवासी सहमे रहे। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। प्रशासन द्वारा लोगों को घरों में सुरक्षित रहने के लिए प्रचार प्रसार के कारण बहुत कम ही लोग बाहर निकले। हालांकि तेज हवा एवं बारिश से किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन लोगों में दहशत छाया रहा कि कब तेज हवा आंधी का रूप ले ले और घरों के छप्पर एवं चदरे को उड़ा कर नहीं ले जाए। इधर बारिश के कारण बरियारपुर- सुल्तानगंज एनएच पर हटिया से लेकर कुमारपुर तक बनी ईट की सड़क पर बारिश का पानी जमा रहा। बारिश के पानी से पूरा सड़क तालाब नजर आ रहा था। वाहन चालकों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि तेज बारिश एवं हवा के कारण लोगों के मन में भय समाया हुआ है। अगर लगातार इसी तरह बारिश होती रही तो फूस एवं मिट्टी के बने घर गिर सकते हैं।लोगों ने तूफान के जल्द समाप्त हो जाने की कामना किया। जिससे कि लोगों को राहत मिल सके।
रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति बन गई
नल जल योजना के पाइप काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में 2 लोग जख्मी मुकदमा दर्ज
गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ बुधवार को
मौसम विभाग ने यास तूफान के असर को लेकर बिहार सरकार को अलर्ट किया
रंगदारी नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट मुकदमा दर्ज
छापेमारी के दौरान बरामद शराब एवं मुकदमा दर्ज
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में 4 लोग गिरफ्तार भेजा जेल
शादी समारोह में आतिशबाजी से हाईटेंशन तार टूटा एक की मौत 5 घायल
बालू से लगा तीन वाहन जप्त
