रेल ट्रैक के रखरखाव के लिए रेलवे ने 40 दिनों का ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया है। इस अवधि में सप्ताह में चार दिन शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को गंगनिया-कल्याणपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर काम होगा। छह जून से पावर ब्लॉक शुरू होगा। चार दिन दोपहर 12:35 से शाम चार बजकर पांच मिनट तक आप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। जिस- जिस दिन ब्लॉक का काम चलेगा उस दिन जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर रद रहेगी। वहीं, तीन दिन बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को इस पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होगा। इस संबंध में पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
मनरेगा योजना के तहत बनाए गए कटाव रोकने हेतु सुरक्षा दीवार तीन माह में ही हुए ध्वस्त
उमस भरी गर्मी के साथ बिजली की आंख मिचौली से लोग हो रहे हैं परेशान
सिंचाई परियोजना का मुख्य इंजीनियर ने लिया जायजा
नगर परिषद के सफाई कर्मी आप ड्रेस कोड में आएंगे नजर
हवेली खरगपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग गालिमपुर के निकट हुआ एक्सीडेंट बेहरा पंचायत के पूर्व सरपंच किसी काम से मुंगेर जा रहे थे अचानक एक बच्चे दौड़कर गाड़ी के नीचे आ गया बच्चे को बचाने में मोटरसाइकिल सहित पूर्व सरपंच एवं उनका साथी गिर गया जिसमें वह घायल हो गए हैं नजदीकी क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा है चिकित्सक ने बताया कि खतरे से बाहर है
हवेली खरगपुर के भदौराग्राम निवासी वरुण कुमार जी ने बताया कि पंचायत में नए नियम लागू होने से पहले प्रखंड के सभी पदाधिकारी को बदला जाए
सीपीआई राज्य कमेटी के आह्वान पर पंचायतों को भंग करने के सरकारी निर्णय के विरुद्ध बरियारपुर अंचल कमेटी द्वारा सीपीआई कार्यालय में 2 घंटों का धरना प्रदर्शन किया गया।धरना का नेतृत्व अंचल सचिव कामरेड विजय रजक कर रहे।धरनार्थियों को संबोधित करते हुए कॉमरेड विजय रजक ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका को पंचायत के अंदर बाधित कर पंचायत सरकार को नौकरशाहों के हाथों में सोपने की साजिश रची जा रहीहै।इससे लोकतंत्र कमजोर होगा। पार्टी इसके विरुद्ध पंचायतों को लोकतांत्रिक शोशक्ति करण के लिए लगातार संघर्ष करते रहेगी।मौके पर मौजूद कॉमरेड भजनानंद मंडल,जयप्रकाश मंडल, प्यारे मंडल,कारे लाल रजक,बौंधु मंडल, कॉमरेड गीता देवी व कॉमरेड प्रेमलता देवी आदि लोग उपस्थित थे।
घर का वेंटिलेटर तोड़कर हजारों की संपत्ति हुई चोरी
हवेली खरगपुर के बेहरा पंचायत के समाजसेवी कमलेश्वरी सिंह का निधन पंचायत बासी सुनते ही देखने के लिए उनके दरवाजे पर लगा भीड़ लोगों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से पंचायत के सभी गांव में लोगों का भला करता था एक दूसरे को सहायता करता था आज उसका निधन हो गया समाज के अंदर उनकी उपलब्धियों को पंचायत के चौक चौराहा पर लोग चर्चा कर रहे हैं
