रेल ट्रैक के रखरखाव के लिए रेलवे ने 40 दिनों का ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया है। इस अवधि में सप्ताह में चार दिन शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को गंगनिया-कल्याणपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर काम होगा। छह जून से पावर ब्लॉक शुरू होगा। चार दिन दोपहर 12:35 से शाम चार बजकर पांच मिनट तक आप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। जिस- जिस दिन ब्लॉक का काम चलेगा उस दिन जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर रद रहेगी। वहीं, तीन दिन बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को इस पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होगा। इस संबंध में पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
