सीपीआई राज्य कमेटी के आह्वान पर पंचायतों को भंग करने के सरकारी निर्णय के विरुद्ध बरियारपुर अंचल कमेटी द्वारा सीपीआई कार्यालय में 2 घंटों का धरना प्रदर्शन किया गया।धरना का नेतृत्व अंचल सचिव कामरेड विजय रजक कर रहे।धरनार्थियों को संबोधित करते हुए कॉमरेड विजय रजक ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका को पंचायत के अंदर बाधित कर पंचायत सरकार को नौकरशाहों के हाथों में सोपने की साजिश रची जा रहीहै।इससे लोकतंत्र कमजोर होगा। पार्टी इसके विरुद्ध पंचायतों को लोकतांत्रिक शोशक्ति करण के लिए लगातार संघर्ष करते रहेगी।मौके पर मौजूद कॉमरेड भजनानंद मंडल,जयप्रकाश मंडल, प्यारे मंडल,कारे लाल रजक,बौंधु मंडल, कॉमरेड गीता देवी व कॉमरेड प्रेमलता देवी आदि लोग उपस्थित थे।