नगर परिषद क्षेत्र में साफ सफाई के साथ किया जा रहा है सैनिटाइजेशन का कार्य

हवेली खरगपुर के ग्रामीण इलाकों में दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने वाले लोग जो करोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे हैं कोई रोजगार नहीं मिल रहा है परिवार चलाने के लिए कर्ज ले रहे हैं अब तो हालात ऐसे हो गया है कि कोई लोग कर्ज देने के लिए भी तैयार नहीं है ऐसे लोगों को मदद के लिए समाज से भी आगे बढ़कर लोगों को मदद कर रहे हैं खाने पीने का समान मुहैया करा रहे हैं समाजसेवी बबलू सिंह कई लोगों को गेहूं और आलू का व्यवस्था कराया और लोगों को भरोसा दिलाया कि जहां तक होगा हर संभव मदद करेंगे मैं munger की आवाज से लक्ष्मण कुमार सिंह

बरियारपुर:कोरोना ने दूसरी लहर में ट्रेनों पर भी प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। यात्रियों की भीड़ और संक्रमण रोकने के मकसद से रेलवे ने बांका से राजेंद्रनगर टर्मिनल (पटना) के बीच चल रही इंटरसिटी का परिचालन रद कर दिया गया है। यह ट्रेन राजेंद्रनगर टर्मिनल से 25 और बांका स्टेशन से 26 मई से नहीं चलेगी। कोरोना का असर कुछ कम हो जाने के बाद फिर से इसका परिचालन शुरू होने की संभावना है।पू म रे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्री संख्या में कमी और संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य इंटरसिटी को कैंसिल किया गया है।

कोरोना गाइड लाइन के नियम उल्लंघन मामले में 5 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

नगर परिषद की ओर से विभिन्न वार्डों को कराया गया सैनिटाइज़

बरियारपुर:भागलपुर से जयनगर के बीच चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल को भी कोरोना की नजर लग गई। लॉकडाउन में यात्रियों की कम भीड़ और कोरोना के कारण रेलवे ने भागलपुर- जयनगर इंटरसिटी को रद कर दिया है।समस्तीपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सह पीआरओ सरस्वती चंद्र ने यह सूचना देते हुए बताया कि आगामी 24 मई से जयनगर से भागलपुर जानेवाली स्पेशल एक्सप्रेस 05554 अगले आदेश तक के लिए रद्द रहेगी।वहीं भागलपुर से इस ट्रेन का परिचालन 25 मई से नहीं होगा।कोरोना का असर कुछ कम हो जाने के बाद फिर से इसका परिचालन शुरू होने की संभावना है।इसी साल जनवरी माह में ट्रेन का शुभारंभ हुआ था। इस ट्रेन के चलने से मुंगेर जिले के यात्रियों को भी काफी सहूलियत होती थी। 

हवेली खड़कपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन के लिए सरकार के तरफ से कोई व्यवस्था नहीं किया गया है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जान नहीं रहा है नहीं लेना चाहता है क्योंकि कुछ जगह अफवाह फैला हुआ है कि व्यक्ति लेने के बाद भी करो ना हो रहा है और लोग मर रहा है हंड्रेड परसेंट कारगर वैक्सीन आएगा तब लिया जाएगा

फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में आज 18 से 44 आयु वर्ग के 149 व 45 वर्ष के ऊपर वाले 20 कुल 169 लोगों कोविड बचाव के टीके लागए गए।इस अवसर पर यूनिसेफ के आरके गुप्ता के साथ अनेक स्वास्थ्य कर्मी सहयोग कर रहे थे।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में आज कुल 169 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन के लिए प्रशासन सक्रिय है। आज बरियारपुर पुलिस के एएसआई शिकेन्द्र कुमार शर्मा के द्वारा बरियारपुर तीन बटिया चौक पर जांच अभियान चलाते हुए कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे लोगों से 3050 रुपया जुर्माना वसूला गया। साथ ही बिना वजह घर से निकले लोगों से, बिना मास्क के सड़क पर टहल रहे लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने ने बताया कि कोरोना संक्रमण का दौर अभी भी जारी है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। कोरोना से बचने के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करें।

वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की शाम बरियारपुर पुलिस ने घोरघट बेली ब्रिज के समीप अपाचे बाइक से बड़ी संख्या में अर्ध निर्मित हथियार एवं हथियार बनाने वाली सामग्री बरामद करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन एवं अपर थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि एनएच पर सोमवार की देर संध्या वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मुंगेर से भागलपुर की ओर जा रही एक अपाचे बाइक की जांच की गई। इसी क्रम में बाइक से 8 अर्ध निर्मित पिस्टल, 8 पिस्टल का बैरल, 8 गोल स्प्रिंग, 8 चौड़ाई स्प्रिंग बरामद किया गया। बरामद सामग्री के साथ बाइक चला रहे कोतवाली थाना क्षेत्र के मो. मुस्ताक अंसारी का पुत्र अकील अंसारी को गिरफ्तार करते हुए बाइक को जब्त कर दो मोबाइल भी जब्त की गई। गिरफ्तार अकील अंसारी की निशानदेही पर मोबारकचक स्थित महरूम हुसैन के का पुत्र मोहम्मद जफ्फर उर्फ मिट्ठू के गैरेज से सात अर्ध निर्मित पिस्टल, 3 गोल स्प्रिंग, 7 चौड़ाई स्प्रिंग, 7 पिस्टल का बैरल, 3 छेनी, एक पेचकस एवं एक मोबाइल बरामद करते हुए मोहम्मद जफ्फर उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।