बरियारपुर:भागलपुर से जयनगर के बीच चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल को भी कोरोना की नजर लग गई। लॉकडाउन में यात्रियों की कम भीड़ और कोरोना के कारण रेलवे ने भागलपुर- जयनगर इंटरसिटी को रद कर दिया है।समस्तीपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सह पीआरओ सरस्वती चंद्र ने यह सूचना देते हुए बताया कि आगामी 24 मई से जयनगर से भागलपुर जानेवाली स्पेशल एक्सप्रेस 05554 अगले आदेश तक के लिए रद्द रहेगी।वहीं भागलपुर से इस ट्रेन का परिचालन 25 मई से नहीं होगा।कोरोना का असर कुछ कम हो जाने के बाद फिर से इसका परिचालन शुरू होने की संभावना है।इसी साल जनवरी माह में ट्रेन का शुभारंभ हुआ था। इस ट्रेन के चलने से मुंगेर जिले के यात्रियों को भी काफी सहूलियत होती थी।