आज का पांढुर्णा मंडी भाव

जिला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक संपन्न ======================== रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये उपार्जन के भण्डारण व्यवस्थाओं की मैकेनाईज्ड सेग्रीगेशन सिस्टम की अनिवार्यता के लिये आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक संपन्न हुई । म.प्र. वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन छिन्दवाडा की ओर से आयोजित इस बैठक में कृषि, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, अन्य अधिकारी और जिले के विभिन्न विकासखण्डों के निजी गोदाम संचालक उपस्थित थे । जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि बैठक में गोदाम संचालकों को उपार्जन में उपयोग में आने वाली अनिवार्य संसाधन सामग्री/सुविधाओं, आवश्यक अनुज्ञप्तियों की जानकारी और निर्धारित माण्पदण्डों के अनुरूप मैकेनाईज्ड सेग्रीगेशन सिस्टम के लिये आवश्यक जानकारी से अवगत कराया जाकर उपार्जन के पूर्व सभी तैयारियां किये जाने के निर्देश दिये गये।

छिंदवाड़ा जिले की दिनभर की हलचल फटाफट,खबरे फटाफट

गुरु रविदास प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम आज से

सौंसर नगर में मोहगांव मार्ग स्थित एक लाॅज में आकर ठहरा ज्योतिषाचार्य लोगों का भविष्य बताते रहा लेकिन गुरूवार को उसके भविष्य में क्या होने वाला है वह नहीं जान पाया। तर्कशील विचार समिति के साथ ग्राम वाणी, मोबाइल वाणी और विवेकवादी कार्यकर्ताओं ने लाॅज में पहुंचकर ज्योतिषी का सच जाना और पुलिस को शिकायत की, जिस पर पुलिस ने ज्योतिषी पंडित अक्षद जोशी को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान ज्योतिषी के सहयोगी साथी लाॅज से भाग गए। समिति की शिकायत पर ज्योतिषी के खिलाफ मामला कायम किया। अपने आप को शिर्डी शहर से आना बता कर ज्योतिषी ने लाॅज में कमरा लेकर यहा ज्योतिष्य देखना शुरू किया। प्रचार के लिए शहर और गांवों में पर्चे बांटे। इस में लिखा था कि ज्योतिषी हस्तरेखा, चेहरा व फोटो देखकर भविष्य बताते है। इस के अलावा जीवन में जुड़ी अन्य समस्याओं का भी निराकरण करते है। ज्योतिषी सिफ तीन सवाल का ही जबाब देंगे। और इस के लिए 51 रू. दक्षिणा देना होगा। ज्योतिष को मिल चुके लोगों की माने तो ज्योतिषी सिर्फ नाम की 51 रू फीस रखी थी, वह संबंधित को अंधविश्वास और जीवन का भय बता कर पुजा व अन्य क्रिया विधि की नाम में मनचाही रकम वसूल रहा था। गुरूवार को समिति कार्यकर्ताओं को इस की जानकारी मिली। इस पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने ज्योतिषी को ट्रैप करने का प्लान तैयार किया। समिति के अलावा विवेवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी इस प्लान में शामिल हुए। ऐसे किया ट्रैप समिति के कार्यकर्ता अपना नाम व पहचान छुपाकर ज्योतिषी से मिलने पहुंचे। सबने तीन-तीन सवाल ज्योतिषी से पुछे। एक कार्यकर्ता ने मृत्य व्यक्ति का फोटो दिखा कर भविष्य पुछा तो ज्योतिषी ने उसे जींदा होना बताया। चेहरा देखकर भविष्य जानने की बात कहने पर ज्योतिषी बगले झटकने लगा। ज्योतिषी को सवाल कर रहे लोगों द्वारा झूठी जानकारी रखी जा रही यह भी ज्योतिषी जान नहीं पाया और अपने शब्दजाल में फंसाने लगा। मुझे ट्रैप किया जा रहा समझ में आने पर ज्योतिषी ने लाॅज से भागने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ताओं से उसे घेरकर रखा और पुलिस को सूचना दी। कार्यवाही यह हुए शामिल तर्कशील विचार समिति के सचिव पीकेएस गुर्वे, ग्रामवाणी से मैनेजर दिनकर पातुरकर, तेली साहु महासंगठन दिल्ली की राष्ट्रीय अपर महामंत्री रत्नमाला पीसे, विवेकवादी कार्यकर्ता अभिजीत रंगारे, मोबाइलवाणी से जिला समन्वयक सुरभी यादव, विवेकवादी गणेश ढोके, अंकित धामनकर, विजय धुंडे, प्रांजली पातुरकर, मिराबाई भक्ते, एकनाथ गुर्वे, वासुदेव बुले और अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

भारत में हर पाँच मिनट पर घरेलू हिंसा की एक घटना रिपोर्ट की जाती है। नेशनल फैमिली हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार सख्त घरेलू हिंसा कानून- 2005 होने के बावजूद देश में हर तीन महिलाओं में से एक महिला घरेलू हिंसा की शिकार हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 79.4% महिलाएं कभी अपने पति के जुल्मों की शिकायत ही नहीं करती। दोस्तों, हर रोज महिलाओं के खिलाफ जुर्म बढ़ रहे हैं , क्या अब हमारी संस्कृति को ठेस नहीं पहुंच रही , जिस पर इतने डींगे हाँकते है ? समाज में उत्पीड़न, शोषण और हिंसा का निरंतर बढ़ता ग्राफ अब बढ़ता ही जा रहा है। और जिस पर हमें अपनी चुप्पी तोड़नी ही होगी। हमें इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठानी ही होगी।

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। CTA: अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम। 

जिला कटनी के शासकीय महाविद्यालय, बरही की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा #स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इस अवसर विद्यार्थियों द्वारा #LokSabhaElection2024 में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की गई।

मोबाइल होने पर सेहत का ख्याल के माध्यम से फाइलेरिया क्या है इस बीमारी का उपचार कैसे हो सकता है और इस तरीके के संक्रमित मच्छर पैदा ही ना हो इसके लिए विशेष आज हमारे साथ सौसर सिविल अस्पताल से टीसीएस सिविल अस्पताल से श्याम शर्मा सर ने विशेष बातचीत कर हमारे साथ इस बीमारी के उपचार की जानकारी व महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।