मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत मास्क ही है जिंदगी अभियान के तहत नगर पालिका के द्वारा माऊली सर्वांगीण ग्रामीण विकास समिति तथा जन अभियान परिषद के सहयोग से पांढुर्णा नगर के आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत चयनित चौराहा तीन शेर चौक पांडुरना पर कोरोना की तीसरी लहर को रोकने हेतु जन-जागरूकता तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।जिसमें नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को हाथ धोने की विधि सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाने तथा 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने और 60 वर्षों से अधिक आयु पूर्ण कर चुके लोगों के लिए बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में राजु वरुडकर,किर्ती घागरे,श्याम दलवी,यशवंत घाघरे,नितु घोड़े,निकिता सोनकुसले,दिपाली वानखेड़े,ममता सोनकुसले प्राजक्ता करडे़,सपना साबले तथा नगरपालिका के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में आ रही उत्तरी सर्द हवाओं के कारण लगातार पांच दिनों से ठंड जारी है। कड़ाके की सर्दी के बीच रात का पारा 5.1 डिग्री दर्ज नीचे लुढ़क गया है। स्थानीय ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ विजय पाटकर ने अलर्ट जारी कर बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान जिले में कड़ाके की ठंड व शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं आगामी 2 फरवरी तक मौसम साफ रहने और अधिकतम पारा 21 से 24 डिग्री और न्यूनतम पारा 6 से 10 डिग्री रहने की संभावनाएं हैं। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शुक्रवार को भी छिंदवाड़ा जिले में सिम्स लैब से जारी रिपोर्ट में 79 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों में से 85 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आए हैं। नए संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 14 मरीज शामिल है। इसके अलावा सर्वाधिक 34 मरीज जुन्नारदेव से मिले हैं। नए संक्रमित मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या 520 हो चुकी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जन अभियान परिषद से जुड़े लोगों ने भी अपनी पंचायतों में किया झंडा वंदन
जिले में ठंड से लोग हो रहे बीमार
यह आसन कमर के ऊपर के भागों के लिए लाभदायक
