मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत मास्क ही है जिंदगी अभियान के तहत नगर पालिका के द्वारा माऊली सर्वांगीण ग्रामीण विकास समिति तथा जन अभियान परिषद के सहयोग से पांढुर्णा नगर के आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत चयनित चौराहा तीन शेर चौक पांडुरना पर कोरोना की तीसरी लहर को रोकने हेतु जन-जागरूकता तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।‌जिसमें नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को हाथ धोने की विधि सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाने तथा 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने और 60 वर्षों से अधिक आयु पूर्ण कर चुके लोगों के लिए बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में राजु वरुडकर,किर्ती घागरे,श्याम दलवी,यशवंत घाघरे,नितु घोड़े,निकिता सोनकुसले,दिपाली वानखेड़े,ममता सोनकुसले प्राजक्ता करडे़,सपना साबले तथा नगरपालिका के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।