मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में आ रही उत्तरी सर्द हवाओं के कारण लगातार पांच दिनों से ठंड जारी है। कड़ाके की सर्दी के बीच रात का पारा 5.1 डिग्री दर्ज नीचे लुढ़क गया है। स्थानीय ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ विजय पाटकर ने अलर्ट जारी कर बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान जिले में कड़ाके की ठंड व शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं आगामी 2 फरवरी तक मौसम साफ रहने और अधिकतम पारा 21 से 24 डिग्री और न्यूनतम पारा 6 से 10 डिग्री रहने की संभावनाएं हैं। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।