Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पिछले 3 दिनों से छुट्टियों के कारण कृषि उपज मंडी बुधवार को खुलने के बाद मंडी में गेहूं की बंपर आवक देखने को मिली है। कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेहूं के 23 हजार क्विंटल की आवक दर्ज की गई है ।वहीं गुरुवार को भी इसी तरीके की स्थिति बनी हुई है। इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक आवक दर्ज की गई है। यहां पर गेहूं के दाम पिछले दिनों की तुलना में कुछ कम रहे यहां पर गेहूं न्यूनतम 1920 रुपये प्रति क्विंटल से 2200 रुपये अधिकतम के साथ का मॉडल रेट 2074रुपये दर्ज किया गया। दाम में थोड़ी गिरावट की वजह से आवक अधिक होना बताया जा रहा है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, निजी स्कूलों के द्वारा मार्च माह में ही अगले सत्र की फीस मांगी जा रहे हैं ।जो अनुचित है, क्योंकि मार्च माह तक की फीस चलाओ ने पूर्व से ही प्राप्त कर ली है। ऐसे में नवीन सत्र शुरू होने के पूर्व ही पालकों को फीस के लिए परेशान किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चौरागढ़े ने यह आदेश सभी अशासकीय शालाओं के प्राचार्य को जारी किए हैं, ज्ञात हो कि जनसुनवाई और कार्यालय में मिली शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किए हैं। अलग-अलग 11 बिंदुओं के इन आदेशों का पालन होता है, तो अभिभावक को राहत मिलेगी। वहां सिर्फ आदेश बनकर रह जाएगा निजी स्कूलों की मनमानी में लगाम कसने के लिए यह आदेश जारी हुए हैं। जिसे अमल में लाने का इंतजार रहेगा। और कई लोगों ने अभिभावक और अन्य संगठनों ने इसको लेकर शिकायत की थी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर गुरुवार को अमरवाड़ा तहसीलदार और नायब तहसीलदार को मांगा पड़ गया। मेरा कलेक्टर श्री सुमन ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दोनों ही अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर यह कार्रवाई दोनों अधिकारियों के विरुद्ध की गई है। गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्री सौरभ सुमन द्वारा राजस्व समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान कलेक्टर ने विवादित नामांकन के प्रकरणों का निर्धारित समय पर निराकरण करें। प्रकरणों के निराकरण में पारदर्शिता रखे और आम जनता को किसी प्रकार की शिकायत ना हो। इस को ध्यान में रखते हुए प्रकरणों का निराकरण का निराकरण कराया जाए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
छिन्दवाड़ा के बृद्ध जनों को कराया भोजन
बच्चो में दिख रहा उत्साह
मंडूक आसन, डायबिटीज में लाभदायक
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा छिंदवाड़ा संभाग शहर पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब पेपरलेस बिजली बिल प्रदान करने की शुरुआत हो रही है। जिसके चलते छिन्दवाडा पहला संभाग बन गया है। जिसमें अप्रैल महीने से लगभग 67 हजार उपभोक्ताओं को पेपर लेस बिजली बिल प्रदान किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि,उपभोक्ताओं को सेवा बढ़ाने के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में बिजली बिल मोबाइल नंबर पर प्रदान किया जाएगा ।वहीं मोबाइल पर एक मैसेज भी दिया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं के विद्युत बिल से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की जाएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
