Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आधार डेटा जन्म प्रमाण पत्र से होगा लिंक
सैनिक भर्ती के लिए पंजीयन आज
माता अनुसुईया की पुण्यतिथि आज
विजय पांडुरंग मंदिर पर चढ़ाया कलश
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के डीजीएम श्री नायक ने आरसेटी छिंदवाड़ा में किया ध्वजारोहण =========================================================== गणतंत्र दिवस पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के आंचलिक कार्यालय भोपाल के डीजीएम श्री धारसिंग नायक द्वारा गत दिवस आरसेटी छिंदवाड़ा में ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया भोपाल के सहायक महाप्रबंधक श्री सुधीर केसरवानी, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मिथिलेश कुंवर, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रकाश भंडारे, क्षेत्रीय कार्यालय के अन्य अधिकारी, आरसेटी छिंदवाड़ा के निदेशक श्री एच.एन.सेंगर, फैकल्टी श्री सौरभ पटेल और स्टाफ के सभी लोग उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से प्रदान किये गये बच्चों के झूले और फिसलपट्टी का लोकार्पण भी किया गया । डी.जी.एम.श्री नायक और पूरी टीम द्वारा आरसेटी भवन का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुये आरसेटी के इसी प्रकार उत्तम रख-रखाव व ट्रेनिंग की अच्छी गुणवत्ता बनाये रखने की अपेक्षा की गई ।j
मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा के ग्राम रामाकोणा से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से ललित कुमार से साक्षात्कार किया। जिसमे ललित कुमार मलिक ने बताया कि उन्होंने दिनांक 13-11-2022 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि उनकी पत्नी वैशाली मलिक को 28 अप्रैल 2022 को प्रसुती हेतु छिंदवाड़ा के लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ वैशाली मलिक के द्वारा बालक को जन्म दिया था। ललित कुमार मलिक के द्वारा यह कहा गया कि प्रसुती को 6 माह हो चुके थे। लेकिन सरकार द्वारा कोई भी राशि प्राप्त नहीं हुई थी। उन्होंने इसकी शिकायत सी एम हेल्पलाइन पर भी की लेकिन वहाँ पर भी समस्या का समाधान नही मिला था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवाददाता दिनकर पातुलकर ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही खबर को संबंधित अधिकारीयों के पास साझा किया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि दो माह के भीतर ललित कुमार मलिक की पत्नी को जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिला और इस कार्य से ललित कुमार मलिक और उनकी पत्नी बहुत खुश हैं और इसके लिए मोबाइल वाणी का धन्यवाद कर रहे हैं।
सभी ने दी बधाइयां
अंगुलियों के व्यायाम
