आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
स्वच्छता सर्वेक्षण : कमिश्नर ने किया वार्डो का निरीक्षण
गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों मे बिजली कटोती शुरू
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, भारत संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 जयंती उमंग, हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। सभी उन्हें उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बता दें कि छिंदवाड़ा जिले के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लोगों में खासा उत्साह दिखा और उन्होंने रैली शोभायात्रा के माध्यम से भीमराव अंबेडकर को याद किया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य शिक्षण वाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों के साथ की जा रही लूट पर शिक्षा विभाग के अधिकारी शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जिसका फायदा पूरी तरह निजी स्कूल संचालक उठा रहे हैं। वही अभिभावक भी लूटने को मजबूर हैं। दरअसल स्कूलों द्वारा पांच दुकान संचालकों की लिस्ट जारी करने के बाद भी दुकानों में स्कूल की ड्रेस उपलब्ध नहीं है ।5 में से केवल दो ही दुकानों पर ड्रेस मिल रही है जिसके चलते दुकान संचालक ड्रेस की कीमत वसूल रहे है ।अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बुधवार को अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जाँच के आदेश दिए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में पिछले 3 दिनों से शुरू हुई प्रचंड गर्मी ने आम लोगों को काफी परेशान किया है। जबकि शुक्रवार की रात तक सबसे गर्म रात साबित हुई है ।शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया ।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान से गर्म हवाओं के चलते जिले में मौसम बदल गया है ।इससे रात में ठंडक बढ़ गई। जिससे रात में भी ऐसी कूलर चलाने पर रहे हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर आ गया है ।मौसम विभाग ने तीनों का तापमान से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड होने के आसार बताएं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, हर दिन बदलते मौसम के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सर्दी, गर्मी और बारिश के कारण कई बीमारियां फैल रही हैं। इसमें सर्दी ,खासी, बुखार ,फुट प्वाइजनिंग के साथ-साथ वायरल और टाइफाइड, मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं ।अकेले जिला अस्पताल में ही रोजाना 800 से 900 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चे और बूढ़ों की संख्या है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
कृषि और कृषि सह संबध्द विभागों की एपीसी फॉलोअप व विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन 17 अप्रैल को
बाबा साहेब अंबेडकर की मनाई गई जयंती अमरवाड़ा- आज अमरवाड़ा के जनपद सभाकक्ष में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की 132 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री देवेंद्र जैन की अध्यक्षता, श्री टीकाराम चंद्रवंशी भाजपा के जिला महामंत्री, विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष का मुख्य आतिथ्य रहा। अतिथि वक्ताओं ने अम्बेडकर जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से सभी को अवगत कराकर प्रेरक प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर अतिथियों के अतिरिक्त विकासखण्ड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया, मेंटर्स राजेश तिवारी, प्रवीण सक्सेना,अंशुल जैन,श्रीमती भारती सूर्यवंशी , छिंदवाड़ा से पधारे श्री डीपी मालवीय, नवांकुर संस्थाओं से , प्रस्फ़ूटन समितियों एवं CMCLDP के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन मेंटर राजेश तिवारी ने किया। MSW के छात्र जयकुमार साइलवार ने आकर्षक प्रस्तुति दी। अंत मे आभार प्रवीण सक्सेना ने किया।
Transcript Unavailable.
