बाबा साहेब अंबेडकर की मनाई गई जयंती अमरवाड़ा- आज अमरवाड़ा के जनपद सभाकक्ष में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की 132 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री देवेंद्र जैन की अध्यक्षता, श्री टीकाराम चंद्रवंशी भाजपा के जिला महामंत्री, विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष का मुख्य आतिथ्य रहा। अतिथि वक्ताओं ने अम्बेडकर जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से सभी को अवगत कराकर प्रेरक प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर अतिथियों के अतिरिक्त विकासखण्ड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया, मेंटर्स राजेश तिवारी, प्रवीण सक्सेना,अंशुल जैन,श्रीमती भारती सूर्यवंशी , छिंदवाड़ा से पधारे श्री डीपी मालवीय, नवांकुर संस्थाओं से , प्रस्फ़ूटन समितियों एवं CMCLDP के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन मेंटर राजेश तिवारी ने किया। MSW के छात्र जयकुमार साइलवार ने आकर्षक प्रस्तुति दी। अंत मे आभार प्रवीण सक्सेना ने किया।