मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, विद्यार्थियों को समय पर कॉलरशिप सहित अन्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा सके। इस उद्देश्य से आयोजित बैठक से करीब दो दर्जन शिक्षण संस्थान प्रमुख नदारद रहे ।जिस को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमती शीला पटले द्वारा 22 स्कूल और कॉलेज के नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी और स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संभागीय कमिश्नर अजय कुमार वर्मा ने मेडिकल कॉलेज बैठक भी है। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया ली ।वहीं मेडिकल कॉलेज के सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ले ली संभागीय कमिश्नर द्वारा गुरुवार को पहली बार जिले में आगमन हुआ इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,एक दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री अभय कुमार वर्मा ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद लोक सेवा केंद्र ग्रामीण छिंदवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित आवेदकों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सेवाओं और उसके लिए ली जा रही राशि की जानकारी प्राप्त की। कंप्यूटर ऑपरेटर से भी केंद्र संचालन के संबंध में सवाल-जवाब किए और शासन द्वारा विभिन्न सेवाओं के लिए निर्धारित राशि के विषय में उनकी जानकारी की नब्ज टटोली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, जिला पंचायत के सीईओ श्री पार्थ जैसवाल, एडीएम श्री ओ.पी. सनोडिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, एसडीएम श्री अतुल सिंह और लोक सेवा केंद्र के जिला प्रबंधक श्री मोहन प्रजापति उपस्थित थे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

विश्व विख्यात गांधीवादी विचारक पी.व्ही राजगोपलजी को जापान मे निवानो शांती पुरस्कार मिलने पर विनोद तिवारी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से एक विशेष मुलाकात

Transcript Unavailable.

राजगोपाल पी.व्ही.को मिला जापान मे निवानो शांति पुरस्कार

छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य, खबरें फटाफट

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिये बनाया गया परीक्षा कंट्रोल रूम ======================================== म.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 21 मई को राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया है । जिला मुख्यालय और अनुविभाग के 23 परीक्षा केन्द्रों में यह परीक्षा दो सत्रों प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगी जिसमें जिले के 8 हजार 354 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा इस परीक्षा के लिये कलेक्टर कार्यालय स्थित नगर दंडाधिकारी कक्ष क्रमांक-19 में परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक-07162-243403 है । इस कंट्रोल रूम में डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुमार जैन को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो 21 मई को प्रात: 8:30 बजे से परीक्षा कार्य समाप्ति तक उपस्थित रहकर कोविड-19 और परीक्षार्थियों से संबंधित जानकारी संग्रहित करेंगे एवं परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आयोग के निर्देशानुसार उसका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करेंगे । साथ ही परीक्षा के प्रत्येक सत्र की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी केन्द्राध्यक्ष से दूरभाष पर प्राप्त कर आयोग को भेजना सुनिश्चित करेंगे ।

जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सविता ओगले ने बताया कि आगामी 13 मई को प्रात: 10:30 बजे से जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर.भवन में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया है । उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है ।

छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें ,खबरें फटाफट