राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिये बनाया गया परीक्षा कंट्रोल रूम ======================================== म.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 21 मई को राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया है । जिला मुख्यालय और अनुविभाग के 23 परीक्षा केन्द्रों में यह परीक्षा दो सत्रों प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगी जिसमें जिले के 8 हजार 354 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा इस परीक्षा के लिये कलेक्टर कार्यालय स्थित नगर दंडाधिकारी कक्ष क्रमांक-19 में परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक-07162-243403 है । इस कंट्रोल रूम में डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुमार जैन को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो 21 मई को प्रात: 8:30 बजे से परीक्षा कार्य समाप्ति तक उपस्थित रहकर कोविड-19 और परीक्षार्थियों से संबंधित जानकारी संग्रहित करेंगे एवं परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आयोग के निर्देशानुसार उसका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करेंगे । साथ ही परीक्षा के प्रत्येक सत्र की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी केन्द्राध्यक्ष से दूरभाष पर प्राप्त कर आयोग को भेजना सुनिश्चित करेंगे ।
