मौसम की मार: किसानों की लागत भी नहीं निकल मंडीयो में टमाटर के नहीं मिल रही दाम जो
ग्रीष्मकालीन शिविर में पहुंचे वाटर हीरो =========================मॉडल से बच्चों को दी जल संरक्षण की जानकारी
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट
अंतरराष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस पर विशेष गांव आजिविका और हम विषय पर विविध मंचो से सम्मानित आदर्श कृषक सुखदेव गुर्वे जी से एक खास मुलाकात
गांव आजिविका और हम विषय पर विविध मंचो से सम्मानित आदर्श कृषक सुखदेव गुर्वे जी से विश्व मधुमक्खी दिवस पर एक खास मुलाकात
परिवहन जाँच दल छिंदवाड़ा द्वारा पांढुर्णा में की गई 23 यात्री बसों व 8 ऑटो की जाँच बस संचालकों/ऑटो चालकों पर कार्यवाही में लिया गया 20500 रूपये का शमन शुल्क कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में स्थानीय निवासियों व बस यात्रियों से शिकायत प्राप्त होने पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया के निर्देशन में परिवहन जाँच दल छिंदवाड़ा द्वारा पांढुर्णा से नागपुर और अमरावती मार्ग पर 23 यात्री बसों की जाँच कर बसों में अधिक व मनमाना किराया वसूली की शिकायतों का निराकरण किया गया । जांच के दौरान जाँच दल को 9 बस के संचालकों द्वारा अधिक किराया लेना पाया गया और कुछ बसों में किराया सूची लगी हुई नहीं पाई गईं। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री तेहनगुरिया ने बताया कि अधिक किराया लेने और कुछ बसों में किराया सूची लगी हुई नहीं पाये जाने पर सभी 9 बसों के संचालकों पर मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही करते हुए उनसे 16 हजार 500 रूपये शमन शुल्क लेकर उनका चालान काटा गया और अन्य बस संचालकों को भविष्य में यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करने की समझाइस दी गईं, अन्यथा बस संचालक पर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। जांच दल द्वारा पांढुर्णा क्षेत्र के लगभग 8 ऑटो रिक्शा की भी जाँच की गईं जिनमें से 2 ऑटो रिक्शा के दस्तावेजों में कमी पाये जाने पर उन पर भी 4 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गईं और अन्य ऑटो संचालकों को अपने-अपने ऑटो वाहन के पूर्ण दस्तावेज रखने की हिदायत दी गई।
ग्राम नौलाझिर की नंदी गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गनिर्देशन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस जिले के विकासखण्ड चौरई के ग्राम नौलाझिर की नंदी गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव श्री संतोष वर्मा व श्री धन्नू किरार, गौ-शाला में कार्यरत कर्मचारी श्री रामसिंह चौरिया व श्री अरविंद प्रसाद यादव सहित जिले से श्री रत्नाकर बेन्डे उपस्थित थे । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौ-शाला में 125 गौ-वंश पाये गये। गौ-शाला में पर्याप्त भूसा के साथ ही 114 बैग स्वर्ण दाना पाया गया । उन्होंने गौ-शाला संचालक को सभी पशुओं की बीमारी से रोकथाम के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही और भूसा क्रय करने व एक से आधा किलो स्वर्ण दाना प्रति पशुओं को खिलाने के निर्देश दिये । उन्होंने पशुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिये पानी के स्रोत को साफ कर चूने से पुताई करने और गौ-शाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिये वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन करने के निर्देश भी दिये । उन्होंने ग्राम सचिव को गौ-शाला की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये । गौ-शाला संचालक ने बताया कि वर्तमान में 2 लाख रूपये की गोबर खाद का विक्रय किया जा चुका है ।
मूंग एवं उड़द के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पंजीयन की तिथि में वृध्दि =========================================== उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत विपणन वर्ष 2023-24 में ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पंजीयन की तिथि में वृध्दि की गई है । अब 31 मई 2023 तक पंजीयन की अवधि बढ़ा दी गई है । इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार संपूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-11वीं में प्रवेश के लिये ऑन लाईन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-11वीं में प्रवेश के लिये ऑन लाईन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोडी में सत्र 2023-24 में कक्षा-11वीं (लेट्रल इन्ट्री टेस्ट) में प्रवेश के लिये वेबसाईट www.navodaya.gov.in से ऑन लाईन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। ऑन लाईन आवेदन पत्रों को भरने की अंतिम तिथि 31 मई और परीक्षा की तिथि 22 जुलाई है । जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोडी की प्राचार्य श्रीमती व्ही.एस.जोशी ने जिले के सभी पालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीक के साईबर कैफे से अधिक से अधिक ऑन लाईन आवेदन भर सकते है।
आधार कार्ड नंबर, पी.पी.ओ.नंबर, पेन कार्ड, मोबाईल नंबर एवं पेंशन खाता संबंधी जानकारी अपडेड कराने का अनुरोध जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल (से.नि.) जया जेवियर ने जिले के पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं और उनके अश्रितों से अनुरोध किया है कि अपना आधार कार्ड नंबर, पी.पी.ओ.नंबर, पेन कार्ड, मोबाईल नंबर एवं पेंशन खाता संबंधी जानकारी तत्काल जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छिंदवाड़ा में अपडेट करायें । जानकारी अपडेट नहीं होने पर पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं और उनके अश्रितों को पेंशन में रूकावट आ सकती है जिसके लिये स्वयं की जबावदारी रहेगी ।
