स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष, उल्लास, शांति व सद्भावनापूर्वक मनाये जाने की दृष्टि से विचार-विमर्श के लिये बैठक का आयोजन 2 अगस्त को ========================================================== जिले में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष, उल्लास, शांति व सद्भावनापूर्वक मनाये जाने की दृष्टि से विचार-विमर्श के लिये 2 अगस्त को प्रात: 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया है । जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधितों से इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी रामशिला सूर्यवंशी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान समाजसेवी रामशिला सूर्यवंशी ने बताया कि हमारे देश में समानता के अधिकार के तहत महिलाओं के लिए संपत्ति व भूमि का अधिकार है। इसके तहत इन बदलाओ से बेटियों तथा पत्नियों को कुछ राहत मिली है। इन अधिकार को पाने के लिए महिलाएं न्यायलय का सहारा भी ले सकती हैं
Transcript Unavailable.
रामाकोना- देवेंद्र तुलाराम चौधरी का एनसीसी राज्य स्तरीय फायरिंग कैंप के लिए चयन किया गया है । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में कक्षा दसवीं का छात्र देवेंद्र आगामी तीन अगस्त से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एनसीसी शिविर में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। एनसीसी के विश्वेश्वर रंगारे व शाला प्राचार्य आर डी भकने ने बताया कि इससे पूर्व देवेंद्र तुलाराम चौधरी ने एनसीसी शिविर कन्या शिक्षा परिसर एवं 24 वीं बटालियन में अपनी प्रतिभा दिखाई थी, जिसके बाद जबलपुर शिविर में देवेंद्र का चयन किया गया। संभागीय शिविर के उपरांत अब राज्य टीम में शामिल होकर रायपुर कैंप के लिए चयनित किया गया है। देवेंद्र चौधरी के इस चयन पर विद्यालय परिवार से वरिष्ठ शिक्षक एच जी बल्की, डी एम रागासे, ए एस दुपारे, बी आर बट्टी, चंद्रकांत नाचनकर ,वंदना गुप्ता हेमलता कड़वे इत्यादि ने देवांशु को आगामी शिविर हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से हमारे श्रोता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अराधना भार्गव से हुई। अराधना भार्गव यह बताना चाहती है कि पुराने समय में महलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं था। महिला ने बहुत संघर्ष किया , कई कुर्बानियां दी है तब जा कर आज उनको सम्पति में में बराबर का अधिकार दिया जा रहा है। जिस तरीके से पिता की संपत्ति पर बेटों का अधिकार है उसी तरीके से बेटियों को भी अधिकार देने का कानून बन गया। लेकिन कानून बन जाने के बाद भी परिवार के लोग संपत्ति में अधिकार देने के लिए राजी नहीं है।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
सौंसर को जिला बनाने मे आपसी तालमेल बैठाने की आवश्यकता - संदिप मोहोड
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
