Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सन्त शिरोमणी रविदास जी के मंदिर निर्माण सम्बन्धी यात्रा और जन संवाद का हुआ जिले के विकासखंडों में आयोजन। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का है विशेष योगदान।

Transcript Unavailable.

जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 618.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 817.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में एक अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 0.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि एक अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील हर्रई में 7.4 और उमरेठ में 0.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 579.2, मोहखेड़ में 612.4, तामिया में 775, अमरवाड़ा में 587.8, चौरई में 448.8, हर्रई में 725.6, सौंसर में 594.3, पांढुर्णा में 474.8, बिछुआ में 440, परासिया में 801.2, जुन्नारदेव में 759, चांद में 489.7 और उमरेठ में 750.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Transcript Unavailable.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत अर्हता तिथि एक अक्टूबर 2023 को मानकर निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किये जाने के संबंध में 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक और दोपहर एक बजे से पत्रकार वार्ता का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया है । बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव और पत्रकार वार्ता में मीडिया के सभी पत्रकारों से उपस्थिति की अपील की गई है ।

प्रतिमाह माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर राष्ट्र-गान एवं राष्ट्र-गीत का गायन किया जाता है तथा इसी परिप्रेक्ष्य में आज माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र-गान एवं राष्ट्र-गीत गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। कलेक्ट्रेट प्रांगण में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर और डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.मेहरा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शासकीय कला पथक दल के साथ राष्ट्र-गान 'जन गण मन' एवं राष्ट्र-गीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया।