सीएम राइज स्कूल गुरैया मे छात्रों से चर्चा

सालेमेटा ग्राम के कृषक ने मोबाइल वाणी पर रखी अपनी बात

डेढ़ एकड मे लेते है गन्ना,धान और मक्का फसल कृषक संजय चंद्रवंशी से विशेष बातचीत

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले की नगर निगम में सप्ताहिक बैठक लेते हुए नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह ने सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं ।आयुक्त ने कहा कि जीपीएस सिस्टम के लगने से वाहनों की मॉनिटरिंग बढ़ेगी और इससे डीजल पेट्रोल के खर्चे में कटौती की जा सकती है साथ ही सप्ताहिक बैठक लेते हुए आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कभी भी छिंदवाड़ा आ सकती है इसलिए अधिकारियों को अलर्ट रहकर कार्य करें साथ ही फील्ड में उतरकर साफ सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही जो गंदगी करते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मोबाइल वाणी ने दी जवाहर लाल नेहरू कृषी महाविधालय मे भेंट महाविधालय के डीन डॉ. विजय पराडकर के साथ विशेष बातचित

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में जल जीवन मिशन, मध्यप्रदेश संदर्भित ग्राम स्तरीय सामुदायिक 3 दिन का प्रशिक्षण कुछ माह पूर्व छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न विकास खंडों में ग्रामोद्योग संस्थान मंडला के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समन्वय से विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति, जल समितियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ था । जिसका समीक्षात्मक एकदिवसीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण आज छिंदवाड़ा विकासखंड में पूजा लॉन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से श्रीमती इंदु मैडम, राजेश दुबे, श्री शम्भारे ,वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार श्री दिनकर पातुरकर, श्री गुर्गे की उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों को संपूर्ण प्रशिक्षण का पुनरावलोकन करा कर उनके क्षेत्र में किए गए कार्य में उपलब्धियां और आ रही समस्याओं के विषय में जानकारियां लेकर उन समस्याओं के समाधान के विषय में जानकारियां प्रदान की गई। मूल रूप से नल जल योजना के अंतर्गत हर घर शुद्ध एवं सुजल पेयजल की आपूर्ति हेतु इस समिति का कार्य है। जिसमें टैब कनेक्शन, जल संरक्षण, जल गुणवत्ता परीक्षण, फील्ड टेस्ट की जानकारी ,आई एस ए की भूमिका ,प्रमुख रूप से महिलाओं की भागीदारी, मध्यप्रदेश राज्य की अवधारणा ,सरपंच और ग्राम पंचायत की भूमिका और जिम्मेदारियां ग्राम सभा में पानी समितियों का गठन ,जन जागरूकता इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्रामोद्योग संस्थान के समन्वयक श्रीमती सेल्विया आनंद मैडम, मास्टर ट्रेनर राजेश तिवारी, प्रीतिवाला राव , हिना नागवंशी , जॉन का विशेष सहयोग रहा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में सेवाग्राम एक्सप्रेस चलाए जाने की मांग को लेकर जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूर्व मंत्री नानाभाऊ व पूर्व विधायक नथमल शाह कवडेती ,जोन रेलवे सदस्य विजय धवले ने बुधवार को नई दिल्ली में भेंट की। और इस अवसर पर छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव, पांढुर्णा रेल स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किए जाने और पांढुर्ना में ट्रेनों के स्टॉपेज की सौगात देने के लिए रेल मंत्री वैष्णव का शाल व श्रीफल से आभार व्यक्त किया गया ।साथ ही जिले में सेवाग्राम एक्सप्रेस का विस्तार छिंदवाड़ा तक करने की मांग की। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के पंचायतों में आजादी का अमृत महोत्सव के समापन पर बुधवार से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया गया। नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प और जिला पंचायत सीईओ पार्थ जयसवाल ने चौराहे के ग्राम उदादौन और कोढरखापा और बिछुआ के ग्राम पंचायत झामटा में सहभागिता की साथ ही जनप्रतिनिधियों ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं सरपंच ने भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान का गायन किया। क्लिक करऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे,खबरें फटाफट