मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में सेवाग्राम एक्सप्रेस चलाए जाने की मांग को लेकर जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूर्व मंत्री नानाभाऊ व पूर्व विधायक नथमल शाह कवडेती ,जोन रेलवे सदस्य विजय धवले ने बुधवार को नई दिल्ली में भेंट की। और इस अवसर पर छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव, पांढुर्णा रेल स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किए जाने और पांढुर्ना में ट्रेनों के स्टॉपेज की सौगात देने के लिए रेल मंत्री वैष्णव का शाल व श्रीफल से आभार व्यक्त किया गया ।साथ ही जिले में सेवाग्राम एक्सप्रेस का विस्तार छिंदवाड़ा तक करने की मांग की। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।