Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश के छिंदवारा जिले की पूजा मोबाइल वाणी के माध्यम से सुने सुबह की सुर्खियां कार्यक्रम में ताज़ा खबरे।
नागरिकों के लिये भारत निर्वाचन आयोग का सी-विजिल मोबाईल एप ========================================================= भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल नामक एक सरल लेकिन प्रभावी मोबाईल एप डिजाइन और विकसित की है। यह मोबाईल एप्लीकेशन निर्वाचन के दौरान जागरूकता, विश्वास और आत्मविश्वास पैदा करके नागरिकों के साथ विश्वास आधारित साझेदारी को सुगम बनाता है । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सी-विजिल मोबाईल एप निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने जैसे रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत्य समय के बाद लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ नागरिकों को रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाता है। इस मोबाइल एप का उपयोग करके नागरिक लाइव फोटो या वीडियो कैप्चर तैयार करते हैं। निर्वाचन तंत्र उल्लंघन का साक्ष्यिक सबूत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाता है। हर सी-विजिल मामले पर कार्रवाई की जाती है और 100 मिनट की समयावधि के दौरान की गई कार्रवाई के साथ वापिस जवाब भेजा जाता है।
छिंदवाड़ा सूत्र सेवा संबंधी सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक संपन्न ======================================================= कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में छिंदवाड़ा सूत्र सेवा संबंधी सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में महापौर श्री विक्रम अहके, नगरपालिक निगम आयुक्त श्री राहुल सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री ईश्वर सिंह चंदेली व सहायक यंत्री श्री विवेक चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा शहर में संचालित सूत्र सेवा बसों की समीक्षा की तथा क्रय की गई सभी 7 बसों के शहर में चलाने के निर्देश दिये गये । उन्होंने बोर्ड में अन्य जनप्रतिनिधियों और नियमित बस उपभोक्ताओं को जोड़ने के निर्देश भी दिये ।
विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प और एसपी श्री वर्मा ने निगरानी दल के साथ की वाहनों की जांच =================== विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिले में निगरानी दल द्वारा वाहनों की जांच का कार्य जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प और एसपी श्री विनायक वर्मा द्वारा आज शाम के समय परासिया रोड पर पुलिस अधिकारियों व निगरानी दल के साथ वाहनों की जांच की गई।
देवरी के रहने वाले कमल सिंह ने बताया की उन्हे कपास फसल में कीट की समस्या होती है उसके लिए उन्हें क्या करना चाहिए?
नागरिकों के लिये भारत निर्वाचन आयोग का सी-विजिल मोबाईल एप ============================================= भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल नामक एक सरल लेकिन प्रभावी मोबाईल एप डिजाइन और विकसित की है। यह मोबाईल एप्लीकेशन निर्वाचन के दौरान जागरूकता, विश्वास और आत्मविश्वास पैदा करके नागरिकों के साथ विश्वास आधारित साझेदारी को सुगम बनाता है । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सी-विजिल मोबाईल एप निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने जैसे रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत्य समय के बाद लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ नागरिकों को रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाता है। इस मोबाइल एप का उपयोग करके नागरिक लाइव फोटो या वीडियो कैप्चर तैयार करते हैं। निर्वाचन तंत्र उल्लंघन का साक्ष्यिक सबूत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाता है। हर सी-विजिल मामले पर कार्रवाई की जाती है और 100 मिनट की समयावधि के दौरान की गई कार्रवाई के साथ वापिस जवाब भेजा जाता है। कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी श्री मनोज पुष्प ने जिले के नागरिकों से मोबाईल के प्ले स्टोर में जाकर सी-विजिल मोबाईल एप डाउनलोड करने की अपील की है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से किशोर गोगी कुमरे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया है की उनका आवास योज़ना का लाभ नहीं मिल रहा है
विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित ================================================ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में विधानसभा निर्वाचन 2023 को सुचारू रूप से संपन्न कराये जाने के लिये ई-दक्ष केन्द्र में जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24X7 चालू रहेगा जिसका टेलीफोन नंबर 07162-243421 है । जिला स्तर पर कार्यरत कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर द्वारा जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भी मतदान संबधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं । अतिरिक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे ने बताया कि इस जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम में 6 कर्मचारियों की 3 शिफ्टों में डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 2 कर्मचारियों की 8-8 घंटे के लिये ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार विधानसभा स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं ।
छिंदवाड़ा आज का मंडी भाव
