विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित ================================================ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में विधानसभा निर्वाचन 2023 को सुचारू रूप से संपन्न कराये जाने के लिये ई-दक्ष केन्द्र में जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24X7 चालू रहेगा जिसका टेलीफोन नंबर 07162-243421 है । जिला स्तर पर कार्यरत कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर द्वारा जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भी मतदान संबधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं । अतिरिक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे ने बताया कि इस जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम में 6 कर्मचारियों की 3 शिफ्टों में डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 2 कर्मचारियों की 8-8 घंटे के लिये ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार विधानसभा स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं ।