सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री मरकाम ने किया शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण =================================================== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा आज शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उन्होंने कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय की छात्राओं से पाठ्यक्रम पूर्ण होने, अर्ध्दवार्षिक परीक्षा की तैयारी की जानकारी प्राप्त की और संचालित कालखण्ड में रसायनशास्त्र विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा कर छात्राओं को कठिन बिन्दुओं का बार-बार अध्ययन करने की समझाईश भी दी । उन्होंने आगामी माह फरवरी 2024 में होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने के संबंध में भी दिशा निर्देश दिये । शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में छात्राओं की कम उपस्थिति पाये जाने पर उन्होंने प्राचार्य को छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिये तथा उपस्थिति में वृध्दि नहीं होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करने के लिये कहा । इस दौरान विभागीय सहायक संचालक शिक्षा श्री उमेश सातनकर भी साथ में थे ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सुबह की सुर्खियां

विश्वसनीय ताजा मंडी भाव जाने मोबाइल वाणी पर - देवेन्द्र धुर्वे मंडी निरीक्षक कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा

रामाकोना - पैठनतूल्य श्री तीर्थ क्षेत्र रामाकोना नगरी में विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर एवं ग्राम में घर-घर आज बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ तुलसी विवाह मनाया गया विशेषकर तुलसी विवाह हेतु गन्ने की झोपड़ी तो कहीं ज्वार के पौधे की झोपड़ी में विवाह संपन्न हुआ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.