युवा दिवस पर छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी को ================================================== स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रात: 9 से 10:30 बजे तक शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में सभी से उपस्थिति की अपील की गई है।
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत जिले में आज भारिया जनजाति के 223 हितग्राहियों के बनाये गये जाति प्रमाण पत्र ==================================================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत जिले में भारिया हितग्राहियों को विभिन्न चिन्हांकित शासकीय योजनाओं में सैचुरेट करने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में आज भारिया जनजाति के 223 हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्र बनाये गये हैं । भारिया जनजाति के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने बताया कि आज अनुविभाग जुन्नारदेव में 28, अमरवाड़ा में 50, चौरई में 60, छिंदवाड़ा 26 और परासिया में 59 भारिया हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्र बनायें गये हैं । उन्होंने बताया कि भारिया हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य निरंतर जारी है तथा शेष 2330 हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्र भी शीघ्रता से बनाने का कार्य किया जा रहा है ।
मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों का टाइम बदलने की आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने के कारण समय बदलने की मांग लगातार की जा रही थी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
