बुध्द विहार का उद्दघाटन व धम्म संगोष्ठी हुई

कॉलेज चलो अभियान के द्वितीय चरण में शासकीय महाविद्यालय सौसर के प्राचार्य डॉ डी के इंदौरकर के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान टीम ने आज सौसर नगर के शासकीय सी एम राइस उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय एवं शासकीय कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय सौसर में 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन लेकर उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं महाविद्यालय में चलाई जा रही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के गुणों से भी अवगत कराया गया जिससे उन्हें आगे पढ़ने में क्या-क्या सुविधा प्राप्त होगी इस पर भी जानकारी दी प्रवेश प्रक्रिया, युवा उत्सव, भोज मुक्त ओपन विश्वविद्यालय, छात्रवृत्ति, एनएसएस, युवा उत्सव और खेल संबंधी अनेक जानकारियां से अवगत कराते हुए उन्हें शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्न भी हुए जिससे उनकी उत्सुकता को पूर्ण किया गया और उन्हें बताया गया कि आप आने वाले समय में कैसे अपना लक्ष्य का निर्धारण कर सकते हैं विज्ञान के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में लैब एवं प्रैक्टिकल के इक्विपमेंट की उपलब्धता और उनके शिक्षकों की गुणवत्ता के बारे में भी बताया गया टीम में कॉलेज चलो अभियान के दल में श्री विजय मंडराह, डॉ वासुदेव भोयर, डॉ तृप्ति अवस्थी एवं श्री संजय भुजाड़े और समस्त महाविद्यालय स्टॉफ का सहयोग सराहनीय रहा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विगत दिनों को सौसर नगर के गांधी चौक में शाम 5:00 बजे मातृ शक्ति द्वारा राम आएंगे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ श्रीमती रेखा ताई कंटक के द्वारा किया गया। राष्ट्र सेविका समिति से श्रीमती नम्रता धर्माधिकारी द्वारा राम आएंगे गीत का गायन किया गया। मंच पर उपस्थित कार सेविका श्रीमती सरिता देवी तुनकीकर द्वारा सन् 1992 के समय में कार सेवकों द्वारा दी गई सेवा एवं बलिदान पर जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात डॉक्टर हिना वाडेकर द्वारा प्रभु श्री राम जी के जीवन परिचय पर अपने विचार व्यक्त किए गए। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति द्वारा कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना गया। अंत में मातृशक्ति द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉक्टर मृणालिनी कंटक एवं श्रीमती रानी ठोंबरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन रोटरी क्लब सौसर द्वारा किया गया।

एसडीएम ने छात्रों से परीक्षा पर की चर्चा

अयोध्या में हो रही प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विनोद तिवारी सर के साथ विशेष बातचीत

राज्य शासन द्वारा रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में 22 जनवरी को आधे दिवस का अवकाश घोषित ======================= राज्य शासन द्वारा रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक के लिये आधे दिवस का अवकाश घोषित किया गया है । इस आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और आयुक्त नगरपालिक निगम के साथ ही सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, प्राचार्य शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, सभी तहसीलदारों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के तारतम्य में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला जनसंपर्क कार्यालय में साफ-सफाई का कार्य किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय भवनों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर 21 से 26 जनवरी तक रोशनी करने के निर्देश ======================= राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने पुलिस अधीक्षक व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के साथ ही सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों, आयुक्त नगरपालिक निगम, सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय भवनों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर 21 से 26 जनवरी 2024 तक रोशनी करने के निर्देश दिये हैं।

Transcript Unavailable.

722 छात्रों ने दी नवोदय की प्रवेश परीक्षा