Transcript Unavailable.

जिले की जनपद पंचायत मोहखेड में पंजीयन शिविर का आयोजन 24 जनवरी को कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय और एस.आर.एल.एम. द्वारा छिन्दवाड़ा/पांढुर्णा जिले की जनपद पंचायतों में एस.एस.सी.आई अनूपपुर में सुरक्षा जवान/सुरक्षा सुपरवाईजर पद के लिये 23 जनवरी से 17 फरवरी 2024 तक प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक पंजीयन शिविरों का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में जनपद पंचायत मोहखेड में 24 जनवरी को भी पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है । संबंधित जनपद पंचायत के बेरोजगार आवेदक हितग्राही इस पंजीयन शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं ।

अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और आवास सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में लिए एमपी टास पोर्टल पर अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत नवीन व नवीनीकरण और आवास सहायता योजना के अंतर्गत आगामी 31 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं । विद्यार्थीगण एमपी टास पीएमएस पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने जिले के सभी शाससकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के संस्था प्रमुखों से अनुरोध किया है कि अपनी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति व जनजाति पोस्ट पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और आवास सहायता योजना के छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन एम पी टास पीएमएस पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन भरवाने के लिये निर्देशित करें। साथ ही निर्धारित तिथि तक अनिवार्यत: डाटा अपलोड और सभी विद्यार्थियों से आवेदन कराना सुनिश्चित करें ।

पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित शिक्षण सत्र 2022-23 के नवीन व नवीनीकरण और सत्र 2023-24 के नवीन छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों के लिये पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति 2.0 पोर्टल और एमपी टास पोर्टल को ऑनलाईन प्रविष्टि के लिये विभाग द्वारा 10 जनवरी 2024 से खोल दिया गया है । इस संबंध में जिले के सभी शासकीय/अशासकीय शिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्यों/संचालकों से आग्रह किया गया है कि वे शिक्षण वर्ष 2022-23 के नवीन व नवीनीकरण छात्रवृत्ति आवेदनों के पोर्टल 2.0 और एमपी टास पोर्टल में वर्ष 2023-24 के प्रस्ताव स्वीकृत कर नियमानुसार अग्रेषण की कार्यवाही करें ताकि पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को समय सीमा में छात्रवृत्ति का वितरण कराया जा सके । सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग छिंदवाड़ा ने बताया कि शिक्षण सत्र 2022-23 के नवीन व नवीनीकरण आवेदन पत्रों के लिये 10 से 25 जनवरी 2024 तक पोर्टल को खोला गया है । वर्ष 2023-24 के नवीन/नवीनीकरण के ऑनलाईन आवेदन की लिंक 26 जनवरी से 25 फरवरी 2024 तक के लिये खोली जायेगी तथा वर्ष 2023-24 के नवीनीकरण आवेदन छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर 10 जनवरी से ऑनलाईन लेना प्रारंभ कर दिये गये हैं।

जिले के किसानों को मौसम संबंधी सलाह भारत सरकार के भारतीय मौसम विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबध्द आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा आगामी 5 दिनों के मौसम को देखते हुये जिले के किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.विजय पराडकर ने बताया कि अगले 120 घंटों के दौरान 24 से 28 जनवरी तक साफ से हल्के बादल रहने और वर्षा नहीं होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री.सेन्टीग्रेट और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री.सेन्टीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 85-89 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 65-68 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व एवं पूर्व दिशाओं में बहने एवं 7-10 कि.मी.प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।

Transcript Unavailable.

आज का चौरई मंडी भाव

आज का पांढुर्णा मंडी भाव

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.