आज का चौरई मंडी भाव
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ब्लॉक हर्रई में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने एसपी श्री विनायक वर्मा और सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के साथ अचानक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अमरवाड़ा श्री हेमकरण धुर्वे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री एस.एस.मरकाम और ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर श्री प्रकाश कलम्बे भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री पुष्प ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हर्रई के परिसर में लगभग बनकर तैयार हो चुके 250 सीटर बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया और शेष फिनिशिंग वर्क भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे यथाशीघ्र बालकों को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो सके। कलेक्टर ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बारे में अन्य जानकारियां भी प्राप्त की और विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं संचालन पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए आगे भी इसे मेंटेन रखने के निर्देश दिए। बीइओ श्री कलम्बे ने बताया कि पूर्व में यहां कन्या शिक्षा परिसर था, जिसे वर्ष 2018 में अपग्रेड करके एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाया गया है। इसमें वर्तमान में कुल 479 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें कक्षा 6 वीं व 7 वीं के मिलाकर 157 बालक और शेष कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाएं अध्ययनरत हैं।
Transcript Unavailable.
जल, जंगल aur जमीन के मूल वाशिंदे है आदिवासी नकुलनाथ
Transcript Unavailable.
छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल। कड़ी संख्या-5 कुपोषण का अर्थ, लक्षण एवं बचाव के उपाय।
उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ेगांव में जल तेल उपचार शिविर संपन्न ==================================================== मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ेगांव में जल तेल उपचार शिविर संपन्न हुआ । शिविर में कुष्ठ रोगियों को विस्तार से रोग से बचाव की समझाईश दी गई । जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक ने बताया कि जिला कुष्ठ अधिकारी श्री नरेश गुन्नाड़े की उपस्थिति में संपन्न इस शिविर में ग्राम की सरपंच श्रीमती जयबंटी बाई सलामे और श्री सिध्दकी व कुष्ठ प्रभारी श्री आर.आर.बावनकर द्वारा विस्तार से 10 कुष्ठ रोगियों को विस्तृत समझाईश दी गई । शिविर में कुष्ठ प्रभारी श्री राजेश हांडे, सी.एच.ओ. सुश्री कृतिका चौधरी, ए.एन.एम. श्री सुशील पवार, श्री सतीश शैंबेकर, आशा सहयोगिनी और आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आई.पी.एस.कॉलेज छिंदवाड़ा के स्टाफ सहित विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ ==================================================== == राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल और उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में 26 जनवरी से नशामुक्ति अभियान और मद्यनिषेध सप्ताह संचालित किया जा रहा है जो आगामी 9 फरवरी तक चलेगा। इसी कड़ी में गत दिवस आई.पी.एस. कॉलेज छिंदवाड़ा के स्टाफ सहित विद्यार्थियों को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कला पथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । साथ ही नशे से होने वाले नुकसान, हानियां, अपमान और देश व समाज के विकास में नशे से होने वाली परेशानियों के बारे में समझाईश दी गई। कार्यक्रम में एनएसएस के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी श्री रितेश मालवी और शासकीय कला पथक दल के अन्य कलाकार भी उपस्थित थे ।
