मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनुराग पांडे इन दिनों जिले के भ्रमण पर हैं। इस दौरान आंगनवाड़ी में धात्री और गर्भवती महिलाओं को कब और क्या-क्या किन-किन चीजों को दिया जाता है। इसकी जानकारी को लेकर सोमवार को बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनुराग पांडे ने औचक निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने पोषण आहार पर चर्चा करते हुए गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या खाना चाहिए इसकी चर्चा की और आंगनवाड़ी में स्व सहायता समूह के द्वारा दिए जाने वाले भोजन का निरीक्षण किया। क्लिक कर ऑडियो सकते हैं।
