छात्रवृत्ति के लिए 3 साल से भटक रहे छात्र राष्टीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की छात्रवृत्ति के लिए छात्र स्कूल प्रबंधन के चक्कर काट रहे | उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन के पास उनकी सुनवाई नहीं हो रही है | वर्ष 2018-19 की प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित 17 छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है |इस परेशानी के लिए छात्र स्कूल के तत्कालीन स्कूल प्राचार्य व लिपिक को दोषी बता रहे हैं | छात्रों का कहना है कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है | इधर प्राचार्य शैलजा बत्रा का कहना है कि इस संबंध में ऑफलाइन कार्य पूर्ण कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है | वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा भी की जा रही है |