मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से वंदना मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि सरकार द्वारा जो टंकी लोगों के लिए लगाया गया है, वह जर्जर हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लोगों को साफ़ पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है, क्योकि अभी तक टंकी की सफाई नहीं कराई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत सचिवों के द्वारा जल विभाग के अधिकारीयों को इसकी सुचना दी गई। लेकिन अभी तक इस पर कोई भी करवाई नहीं की गई है