प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने एस डी एम को सौपा ज्ञापन सौसर - ग्राम पंचायत रामाकोना निवासी भावराव चौधरी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौसर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भावराव दौलतराव चौधरी ने बताया कि उनकी कृषि भूमि प.ह.न 09 ग्राम पंचायत रोहना मे है उक्त कृषि भूमि उनकी पत्नी के नाम पर थी पत्नी के देहांत के बाद खसरा नं.156/1,156/2 का मै अब भूमि स्वामी हुॅ। मेरे द्वारा हल्का पटवारी को संपूर्ण दस्तावेज किसान सम्मान निधि के सम्बन्ध में प्रस्तुत करने के उपरांत भी 2020से आज तक मुझे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नही मिला मेरे द्वारा राजस्व कार्यालय एवं हल्का पटवारी को कई बार संपर्क कर चुका हूं। इस पर एसडीएम ने तत्काल अपने अधीनस्थ कर्मचारी को बुलाकर कहा समस्या का समाधान करने के लिए कहा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रामाकोना के पूर्व उपसरपंच अब्दुल कलाम अंसारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर भी उपस्थित थे। पातुरकर ने एसडीएम का ध्यान किसानों की समस्याओं आकर्षित करते हुए कहा कि इस मनरेगा के लाभ से वंचित किसान है कारण वह किसान निवासी किसी और पंचायत में और खेत किसी और पंचायत मे होने से किसानों को कपिलधारा कुआं, मवेशी शेड, मेढ बंधान सहित कई योजनाओं से वंचित रहना पढ रहा है। जिस पर एसडीएम ने आश्वस्त किया कि वह इस सम्बन्ध में शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही करेगे।