मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लागू करते ही आचार संहिता लागू किए जाने के साथ ही शुक्रवार को प्रभारी कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने धारा 144 के तहत नए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जारी किए गए शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड करते हुए,जुलूस, धरना, प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है। पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में अवैध जमा पर भी प्रशासन द्वारा लोग रोक लगा दी गई है। शुक्रवार से यह प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।