मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र भीमेश्वर ठाकरे से बातचीत किया। बातचीत में उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने कुपोषण को दूर करने हेतु बच्चों के लिए स्कूल में मिड डे मील योजना को लाया है। जिससे कुपोषित बच्चे ना हो ,उनके स्वास्थ्य, शिक्षा का ध्यान रखा जा सके। और उनको स्कूलों में भी उचित मात्रा में पोषण आहार मिल सके। भीमेश्वर ठाकरे कि सबसे पहले 1925 ईस्वी में मद्रास महापालिका ने अपने स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न आहार योजना शुरू किया था। जिसके बाद 1980 में तमिल नाडु, गुजरात और केरल राज्य ने भी इस योजना को शुरू किया। जिसके बाद धीरे धीरे सभी राज्यों में इस योजना को शुरू कर दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में बच्चों को सही से मध्याह्न भोजन योजना का लाभ मिल रहा है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर
