मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि सचिव व रोजगार सहायक कि कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में रहने वाली ग्राम पंचायत देवी में आयोजित ग्राम सभा में देवी पंचायत में कपीलधारा योजना के हितग्राही ने योजना की राशि नहीं मिलने से तंग होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं मनरेगा योजना में पंचायत की कथित कार्यप्रणाली के विरोध में ग्रामीणों ने पंचायत सभाकक्ष में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया। कोरम के अभाव में ग्रामसभा की कार्रवाई नहीं हो पायी। घटना पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए है