मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला प्रशासन जिले के पीडीएस परिवारों को आगामी 7 अगस्त से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 10 किलो खाद्यान्न प्रति सदस्य वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने सभी अधिकारियों को सक्रिय सरकार योजना का लाभ पीडीएस परिवार को देने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना में जिले के 3 लाख 61 हजार 105 परिवार के 15 लाख 52हजार 872 सदस्य इस योजना में लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना को माह नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ाया गया है। और जिले में 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य प्रति माह के मान से वितरित किया जा रहा है । जिले में आगामी 7 अगस्त को आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम दिवस पर 10 किलोग्राम क्षमता की थैली में खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।