मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे है कि सोसायटी राशन वितरण को लेकर पिछले 2 माह से चर्चा में हैं। पिछली बार शासन के निर्देश पर कोरोना काल में हितग्राहियों को निशुल्क राशन वितरण करना था। किंतु इस सोसायटी के विक्रेता द्वारा राशन की राशि लेकर वितरण किया। बाद में मामले की शिकायत होने पर गलती स्वीकार कर राशि लौटा दी गई थी ।उस समय दुकान में सोसाइटी डायरेक्टर के पुत्र विक्रेता के रूप में कार्यरत मजदूर के तौर पर था। और अब कोरोना काल में स्थाई कूपन धारकों को राशन को लेकर कल आना परसों आना बताकर लौटा दिया जा रहा है। इस मामले को लेकर हितग्राही लामबंद होकर सोसायटी पहुंचे तो यह कर लौटा दिया गया कि राशन वितरण हेतु कोई आदेश नहीं आए हैं।
