Transcript Unavailable.

बिहार में पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के साथ एक ही प्रस्तावक नामांकन के समय मान्य होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन को लेकर जारी निर्देश के तहत कोरोना से बचाव को लेकर सभी प्रकार के एहतियात बरतने पर जोर दिया है। आयोग के अनुसार प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावक के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, आयोग ने नामांकन के लिए जाने वाले प्रत्याशी के लिए एक ही वाहन के इस्तेमाल की अनुमति प्रदान की है। एक से अधिक वाहन के साथ जाने की अनुमति नहीं प्रदान की गयी है।  आयोग के अनुसार निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में पर्याप्त जगह होना चाहिए। राज्य के सभी जिलों के लिए जारी दिशा-निर्देश के तहत आयोग ने नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रतीक (चुनाव चिन्ह) आवंटन के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के कमरे में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग के अनुसार निर्वाची पदाधिकारी संभावित उम्मीदवारों के लिए अलग से पहले ही नामांकन का समय भी निर्धारित कर सकते हैं। निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए दो गज की दूरी रखी जाएगी। निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष के बाहर थर्मल स्कैनिंग, हैंड सेनेटाइजर, साबुन व पानी इत्यादि की व्यवस्था रखी जाएगी। इसके साथ ही, इनके उपयोग के लिए डेडिकेटेड कर्मी की प्रतिनियुक्ति वहां की जाएगी। वहां पर कोविड 19 से बचाव और क्या करें व क्या न करें, इससे संबंधित पोस्टर व बैनर भी लगाए जाएंगे। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

डीएम के निर्देशों में शनिवार को कोविड -19 के रोकथाम के मद्देनजर शहर के विभिन्न जगहों पर एडिशनल एसडीओ राजीव कुमार द्वारा नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम के साथ मास्क चेकिंग ड्राइव चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 70 व्यक्तियों को बिना मास्क के पकड़े जाने के चलते 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

Transcript Unavailable.

मुजफ्फरपुर : कोरोना संक्रमण में व्यक्ति का प्रतिरक्षा तंत्र मुख्य संरक्षक के रुप में उभर कर सामने आया है। जिससे लोगों का ध्यान विभिन्न पैथ की दवाओं तथा उनकी विधियों पर गया है। इन सबके बीच हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति की सरलता और सुलभता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। इसकी विधियां और दवा हमारे रोजमर्रे के जीवन से जुड़ी होती हैं। जिसे व्यवहार में लाकर हम मजबूत इम्यून सिस्टम पा सकते हैं। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सकीय परामर्श का एक पोस्टर जारी किया है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।

Transcript Unavailable.

कोरोना महामारी के कारण बहुत से लोगो को अपनी नौकरी को छोड़ कर अपने राज्य वापस आना पड़ा. कई लोगो को उम्मीद थी कि उनके राज्य की सरकारें उनके लिए राहत सामग्री या वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएंगी और कई राज्यों कराया भी . फिर भी बहुत से लोगो को मदद नहीं मिल पाईं . आखिर बिहार सरकार द्वारा 1000 रु. किसे दिया जाएगा ? जानने के लिए क्लिक करें

Transcript Unavailable.