दुल्लहपुर से हमारे एक श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आँगनबाड़ी के तरफ से दाल,चावल का पैसा देने के लिए कई बार गर्भवती महिलाओं का खाता नंबर और आधार विवरण लिया गया परन्तु अभी तक महिलाओं को लाभ नहीं मिला।कई बार आँगनबाड़ी द्वारा विवरण इकठ्ठा किया जाता है परन्तु जमा नहीं करते है। इसका समाधान करें

बिहार राज्य के ग्राम दुल्हपुर से हमारे एक श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक दृष्टिबाधित महिला को अब तक लॉक डाउन के दौरान मिलने वाला 1000 रूपए की पेंशन राशि नहीं मिली है।

सदर अस्पताल की कुव्यवस्था सामने आई, डी एम ने कहां सुधारे

रोहतास जिला, चेनारी प्रखंड के सदोखर गाँव मे इस्थित उपस्वास्थ केंद्र जर्जर होने एंव स्वास्थ्य सुविधा नही मिलने से लोग परेशान हैं!

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

डीजीपी बिहार गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार के लोगों से लॉकडाउन के दौरान घर से न निकलने और पुलिस प्रसाशन का सहयोग करने के लिए किया अपील और कहा कि बहुत ही जरूरी हो तभी घर से निकलें।

भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा, खेग्रामस, आर वाई ए के संयुक्त आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर धरना दिया । शहर के टाउन हॉल के आगे धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा की डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के कारण आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है । एक और कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण जहां लोगों के आय का जरिया बंद है। वही, महंगाई की मार से अब लोगों का और भी बुरा हाल हो रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि से आवागमन को लेकर किराए में वृद्धि होने के साथ ही सभी सामानों की कीमतों में वृद्धि हो गई है हद तो यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है लेकिन सरकार निजी कंपनियों के मुनाफे के लिए कीमतों पर कोई लगाम नहीं लगा रही है। धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने जीविका दीदी के सीएम का मानदेय को ₹10000 करने, स्वयं सहायता समूह के तहत जीविका को दिए गए कर्ज माफ करने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के तहत दिये गए कर्ज को माफ करने, किसानों को सम्मान निधि के तहत दिए जा रहे ₹2000 की किस्त को ₹6000 करने ,प्रवासी मजदूरों को प्रतिमाह ₹10000 की सहायता देने, किसानों को दिए गए केसीसी कर्ज माफ करने की मांग की गई । इस धरना में भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय, आर वाई ए जिला संयोजक कमलेश प्रसाद ,अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्य कमलेश कुमार मानव, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के जिला कमेटी सदस्य राजेश कुमार राय, सुबेलाल मांझी और पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सतीश कुमार शामिल थे।