Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से मेहताब आलम ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के खिलाफ़ जंग में अब जीविका भी सहयोग कर रही है। अनलॉक 1.0 की शुरुआत होने के बाद समुदाय में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता की कमी भी देखी जा रही है। 2 वर्षों से जीविका में मास्टर रिसोर्स पर्सन(एमआरपी) के रूप में कार्यरत जिले के कुदरा प्रखंड के नेवरास पंचायत के केवढी गाँव के निवासी संजय कुमार ने कोरोना पर जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया। किसी माध्यम से पता चला कि केवढी गाँव के मध्य विद्यालय में आइसोलेशन सेंटर संचालित है ,जहाँ 20 प्रवासियों को रखा गया है। आइसोलेशन सेंटर भ्रमण के बाद संजय ने पाया कि वहाँ रह रहे लोगों के पास मास्क और सैनिटाईजर दोनों उपलब्ध नहीं थे। प्रवासी मजदूर हंगामा कर रहे थे और अपने-अपने घर जाने को अमादा थे। संजय ने परिस्थिति का आंकलन करते हुए निर्णय लिया कि सबसे पहले सेंटर में रह रहे प्रवासियों को किसी भी प्रकार मास्क और सेनिटाइज़र उपलब्ध कराया जाए ताकि संक्रमण से उनकी सुरक्षा हो सके।

बुधवार को एसएसपी होटल शेखपुरा में जिला भाजपा की बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया। जिसमें प्रदेश संगठन सह मंत्री अभय कुमार गिरी, प्रदेश मंत्री शंम्भू शरण पटेल, जिला प्रभारी बबलू सिंह उपस्थित थे। जिसमें मुख्यरूप से संगठन की मजबूती पर बल दिया गया । सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सभी जात मजहब और धर्म को लेकर चलने का संकल्प लिया। नये पार्टी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार और धन्यवाद जताया और सब के साथ चलने का भरोसा जताया । बैठक में बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत से जीत दिलाने पर विचार विमर्श किया गया। चुनाव को लेकर सभी लोंगो से जुट जाने की अपील की गई।इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, संजीत प्रभाकर,महिला मोर्चा प्रभारी रेशमा भारती, पूर्व जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह,जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, अरबिंद कुमार,अरबिंद सिंह, बलराम आनन्द,नरेश चन्द्रबंशी ,मंडल अध्यक्ष,भूपेश कुमार, मृत्युंजय कुमार,पवन मंडल,रितेश कुमार,बरजेश कुमार बिभूति कुमार,और बहुत सारे लोग उपस्थित थे।

जिला के सदर प्रखंड के बिहटा गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार उर्फ चमक लाल को शेखपुरा सदर राहुल गांधी विचार मंच कांग्रेस का सदर प्रखंड शेखपुरा का प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष तिवारी ने उन्हें शेखपुरा प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए उम्मीद जताई है कि इनके नेतृत्व में युवाओं के बीच संगठन को मजबूती मिलेगी। मंच के शेखपुरा जिला अध्यक्ष जितेंद्र धारी सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के वरीय पदाधिकारी डॉ0 वाई0के0 पाठक द्वारा रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया गया। पदाधिकारी द्वारा प्रसव कक्ष, शल्य कक्ष, इमरजेंसी सुविधा, ओ0पी0ड़ी0, टीकाकरण कक्ष सहित आशा, ममता कर्मियों के समय से भुगतान राशि की अधतन जानकारी प्राप्त की। पदाधिकारी द्वारा अस्पताल के विधि व्यवस्था एवं साफ सफाई से काफी सन्तुष्ट दिखाई दिए एवं पदाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया कि आप लोग सभी जानते हैं कि कोरोना जैसी महामारी में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का सभी पालन करें एवं अस्पताल में आने वाले मरीज को मास्क लगाकर आने के लिए कहें । मरीज के साथ एक ही अटेंडेंट आएंगे।, अस्पताल में अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र कुमार सिन्हा एवं प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ0 फैसल अरसद अस्पताल में चल रहे कार्यक्रमों एवं डॉक्टर की कमी को प्रमुखता से पदाधिकारी से अवगत करवाया। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक राजन कुमार, केयर इंडिया के अमन कुमार, पिरामल फाउंडेशन के नीरज कुमार आदि मौके पर उपस्थित रहे।

जिला भाजपा कार्यालय शेखपुरा में जिला महामंत्री राजीव सिन्हा के द्वारा प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री अभय गिरी एवं जिला प्रभारी शशि भूषण कुमार उर्फ बबलू का नागरिक अभिनंदन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार , निवर्तमान जिलाध्यक्ष दारो बिंद , पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीत प्रभाकर , प्रदेश मंत्री शंभू पटेल , प्रदेश नेत्री रेशमा भारती , जिला महामंत्री धीरज कुमार , उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिंद , भाजयुमो अध्यक्ष सुमित कश्यप , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नौशाद खान एवं अन्य सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर से जिले के दोनों विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार देने की बात की और संगठन सह मंत्री ने उनकी बातों को प्रदेश में गंभीरतापूर्वक रखने का वचन दिया और जिले में 1 सीट लड़ने का वचन दिया।

शेखोपुरसराय के ओनामा गांव निवासी अधिवक्ता संजीव कुमार का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया । वह किडनी रोग से ग्रसित थे। अधिवकता बरबीघा के शिवपुरी मुहल्ले में मकान बनाकर रह रहे थे। इनके निधन की खबर मिलने शेखपुरा विधिज्ञ संघ में शोक की लहर दौड़ गई है। शेखपुरा विधिज्ञ संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चन्द्रमौली यादव , अधिवक्ता कमल किशोर ,अधिवक्ता मनोज कुमार म्न्नू , कुणाल कुमार सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना जाहिर की है।

उत्पाद विभाग ने सदर प्रखंड के नगर क्षेत्र से सटे वाजिदपुर में छापामारी की। छापामारी में 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। हालाकि छापामारी के दौरान कारोबारी मौके से भागने में सफल हो गया छापामार दस्ता ने मौके से 600 किलोग्राम जावा गुड बरामद किया, जिसे शराब बनाने के लिए तैयार कर रखा था। जिसे मौके से बरामद किया। छापामार दस्ता ने उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि यह छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। सूचना मिली थी कि गाव में कचरा फेंकने के स्थान पर शराब छिपाकार रखा जाता है। शराब निर्माण सामग्री टिन में रखा था। छापामारी दल में उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार, उत्पाद दारोगा शिवेंद्र कुमार के साथ उत्पाद बल शामिल थे। छापामार दस्ता को देखर कारोबारी भागने में सफल हो गया। इस सम्बन्ध में एक कांड अंकित कर कारोबारी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। उधर अरियरी थाना क्षेत्र के वरुणा , वरूनी एवम कम्बल बीघा गांव में भी उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी में 5 सौ किलो जावा महुआ बरामद करने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया। छापामारी के दौरान किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नही हो पाई।

जिला के स्वास्थ विभाग के सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। विगत 6-7 वर्षो से 2399 डाटा ऑपरेटर राज्य स्वास्थ समिति के द्वारा कंपनी कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल हुए इस योजना का नाम संजीविनी है। ये योजना अमूमन बहुत सफल हुई जिसमें ये ऑपरेटर तकनीकी रूप से योद्धा जैसे कार्य किये।इस कोरोना महामारी में सारे रिपोर्ट तैयार करना डाटा भेजना,रोस्टर बनाना,दवा बाटना, जन्मप्रमाण पत्र निर्गत करना,आयुष्मान कार्ड बनाना ऐसे कई काम इन प्राइवेट कॉन्ट्रैक्ट कर्मी को दिया गया।ये लोग इस डर में सभी काम किये की नौकरी से ना निकाल दिया जाए। आज नई कंपनी आई तो इन्हें निकाल नए लड़के/लडकिया भर्ती करने जा रही है।निकालने के लिए 100 प्रावधान करने के लिए आतुर है ये कंपनी क्योंकि इससे मोटी रकम आने वाली है बहाली प्रक्रिया पूरी करके।संदीप भारती पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाटा इंट्री ऑपरेटर ने कहा कि आखिर क्या मजबूरी सरकार के पास है जो मिनिमम वेज पर खुद से मैनपावर नही दे सकती है और एक निजी कंपनी के हवाले 400 करोड़ का व्यापार करवाती है?ये आंदोलन नही हक की लड़ाई है और निश्चित तौर पे सभी व्यक्ति को इसके लिए अपने स्तर से विरोध करना चाहिए।आखिर इन डाटा ऑपरेटर की हक की सुनवाई कौन करेगा?मैं सभी राजनीतिक पार्टियों और सारे जनप्रतिनिधि से आग्रह करूँगा इस मैटर पर गंभीरता से अपनी पक्ष रखे साथ युवा कैरियर को बर्बादी होने से बचाएं। हड़ताल पर जाने की वजह से ओपीडी सेवा बाधित होगी जबकि इमरजेंसी सेवा बहाल रहेगी।