संजीव कुमार नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में पिस्टल का भय दिखाकर अपराधियों ने बाइक सवार से बाइक छीन लिया। घटना थाना क्षेत्र के बलथर टंडवा मार्ग के ठेहुना मोड़ की है। मिली जानकारी के अनुसार बडेंम ओपी थाना क्षेत्र के माधे गांव निवासी रजनीश कुमार अपने ससुराल बलथर गांव से अपने घर लौट रहा था कि इसी बीच ठेहुना गांव के पास पीछा कर रहे पल्सर बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ठेहुना गांव के पास बाइक रोककर पहले उसकी बाइक की चाबी निकाल ली, फिर पिस्टल का भय दिखाते हुए उसकी पल्सर बाइक छीन लिया और पुनः आगे की ओर भाग चले। इस दौरान पीड़ित ने आसपास के लोगो से छिनतई की सूचना थाने को दी गई। सूचना पाते ही टंडवा थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ अपराधियों का पता लगाना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर गांव के समीप से लूट की बाईक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें टंडवा थाना क्षेत्र के सिकरिया मनियार गांव निवासी विशाल कुमार सिंह तथा नवीनगर थाना क्षेत्र के जैतिया सिमरी गांव निवासी निरंजन चंद्रवशी को गिरफ्तार किया गया है। वही एक अपराधी चपरी गांव निवासी चन्दन कुमार मौके से भाग निकला।
Transcript Unavailable.
राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता व प्रदेश सचिव अमरेंद्र कुशवाहा को लगातार पार्टी के प्रति बेहतर काम करने पर जहानाबाद जिला प्रभारी बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष जगनंदन सिंह ने सूची जारी करते हुए यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन लोगों को प्रभारी का पद दिया गया है वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
रफिगंज प्रखंड के लोदीपुर गांव में पानी की निकासी नहीं होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। गांव के मनोज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पावर ग्रिड बनने से किसान में एक ओर जहां खुशी का माहौल है लेकिन पानी का निकासी नहीं होना समस्या बन गया है ।किसानों की जमीन पानी से जलमग्न हो गया है ।जिसके कारण खेती नहीं कर पा रहे हैं। पानी का कोई निकासी नहीं किया जा रहा है ।पहले नाला के द्वारा निकासी होता था इस बार नाला जाम होने के कारण निकासी नही हो पा रहा है ।ग्रामीणों द्वारा सरकार से यह मांग किया गया कि पानी को जल्द से जल्द निकासी किया जाए नहीं तो किसान भुखमरी के शिकार हो जाएंगे।
ओबरा देवी मंदिर पार्क में पूर्व मुखिया अनिल मालाकर के नेतृत्व में रामभक्तो का एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें 5 अगस्त को ऐतिहासिक राम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर ओबरा प्रखण्ड के हर मन्दिर एव घरों में घी के दिये जलाकर दीपावली मनाने जाने का निर्णय लिया गया ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
दिनांक 27/07/2020 को प्रखंड चेनारी में मोबाइल वाणी के ऊपर किया गया चर्चा जिसमें से 12 से 15 प्रतिभागी उपस्थित हुए। जिन्होंने इनके ऊपर चर्चा की और उनलोगों ने संकल्प किया कि मोबाइल वाणिज्य केंद्र को हम लोगों ने विस्तार से अपने समुदाय में बताएंगे और उसे समस्याओं को इसके ऊपर डालेंगे लिखेंगे।
अम्बा थाना क्षेत्र के डुमरा पंचायत के कसौटी गांव में रविवार को शव जलाने को लेकर दो गाँव के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। जिला कई थाने की पुलिस घटना की सुचना पर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।तब जाकर प्रसाशन के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। सुचना अनुसार स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को लाठियां के साथ हवाई फायरिंग भी करने पड़ी,। स्थानीय लोगों को समझाने के लिए पदाधिकारियों ने गांव का भ्रमण भी किया और लोगों से शांति बरतने की अपील की। पुरा मामला यह की डुमरा पंचायत के कसौटी गांव में एक पक्ष के लोग सरकारी भूमि पर वर्षो से शव का दाह संस्कार करते आ रहे थे। दुसरे पक्ष तेलहारा पंचायत के डुमरा ग्रामीणों का कहना हैँ की ये भरथ पोखरा हमारे पूर्वजो ने अपनी जमीन पर खुदवाया था, जबकि डुमरा पंचायत कसौटी ग्रामीणों का कहना हैँ की भरथ पोखरा हमारे पूर्वजों का हैँ, इसमें राजा रानियाँ भी रहा करती थी जो की इसी वर्ष पोखरा खुदाई मे अनेकों मुर्तिया, प्रशासन को हाथ लगी थी, दोनों गाँव का विवाद जमीन को लेकर शुरू हुई जो एक दूसरे को जान लेने तक पहुंच गई हैँ, यह ममाला तब तुल पकड़ लिया जब रविवार की नरेश पासवान की पत्नी कुंती देवी 55 वर्ष की कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी । शव को जलाने के लिए एक पक्ष के लोग पहुंचे। दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिसका भरथ गाँव वाले विरोध करने लगे। दोनों गावों के लोग काफी संख्या में उपस्थित हो गए।कसौटी गाँव के लोगों ने लाख मनाने का कोसिस किया लेकिन भरथ गाँव वाले ने शव को जलाने से इंकार करते गए, नतीजा यह निकला की दोनों गावों के लोगों ने जमकर लाठियां बरसाने के साथ गोलियों भी दागने लगे, लेकिन इस दंगा से किसी की जाने नहीं गई हैँ, कसौटी के 20 लोगों को जख़्मी होने की सुचना मिल रही हैँ, घटना की सूचना पाकर , एस एस पी अभियान राजेश कुमार एसडीपीओ अनूप कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। स्थिति की गंभीरता को देखते हुये पुलिस लाठियां भांजने लगी,जब जाकर दोनों गावों के बिच शांति कायम हुई।
Transcript Unavailable.
युवा संघर्ष समिति के द्वारा पत्रकारो को सम्मानित किया गया रविवार को युवा संघर्ष समिति बिहार के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष माहिद खान के द्वारा रफीगंज के सभी पत्रकारो को अंग वस्त्र , मास्क , सेनिटाईजर देकर सम्मानित किया गया ।युवा संघर्ष समिति के राष्ट्रिय अध्यक्ष फहद शाही ने बताया की पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है जिस तरह करोना माहा मारी में बिना जान का प्रवाह किये लोगो सचेत व पल पल की खबर लोगो तक एवं लोगो की खबर सरकार तक पहुँचाने का काम कर रहे है ।इसलिए पत्रकार बंधु सम्मान के पात्र है। राजनेता महफूज आलम ने बताया कि आज रफीगंज प्रखंड के सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया है पत्रकार बंधु हमेशा सम्मानित के पात्र हैं इस मौके पर संदीप कुमार यादव अकरम खान अरफान आलम एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
वैश्विक महामारी से बचाव में लापरवाही बरती जा रही है
