बीती रात्रि लखीसराय जिला में घटित एक सड़क दुर्घटना में सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी ओपी के मदारी गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र सेवानिवृत सेना के जवान देवेंद्र यादव की मौत होने के बाद गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट और महसार पंचायत के मुखिया विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

डीएम इनायत खान के निर्देशों के आलोक में शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति को सुगम, सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी गठित दल के द्वारा जांच कराया गया। प्रत्येक प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं बीडीओ के द्वारा संयुक्त रूप से सभी पक्षों एवं व्यापार मंडल का औचक भौतिक सत्यापन किया गया।जिन किसानों का धान क्रय नहीं हुआ है उन्हें निर्धारित तिथि 21 फरवरी तक अवश्य पूर्ण करने को कहा गया।

दनई कोटवारा स्थित गौतम बुध मार्केट का डॉ विनय सिंह के अध्यक्षता में बैठक हुआ।जिसका संचालन बाजार समिति अध्यक्ष विनोद ने किया।बैठक में बाजार समिति का विस्तार एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति को सुदृढ़ बनाने एवं व्यापारियों का सुख सुविधा प्रदान करने पर चर्चा हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

औरंगाबाद जिले के गोह थाना अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया है। मनोज कुमार पर 30000 रुपया घूस लेने का आरोप है। आज सुबह निगरानी टीम ने उन्हें घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.

छात्रा से छेड़खानी को लेकर आक्रोशितों ने सोहसराय मोड़ पर किया हंगामा, बिहारशरीफ हि.सं:-छेड़खानी व छात्रा की पिटाई मामले सोहसराय थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा, शनिवार को सैकड़ों आक्रोशितों ने करुणाबाग मोड़ को जामकर हंगामा किया। लोग सड़क पर बैठककर पुलिस विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ आ गई। पदाधिकारयों ने कार्रवाई का आश्वासन दे, आक्रोशितों को शांत कराया। तब करीब घंटे भर बाद चौक से जाम हटाया गया। हालांकि, पुलिस कार्रवाई नहीं करने और थाना से भगाने के आरोपों को गलत बता रही है। कहा जा रहा है कि सुबह में घटना की सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी। कुछ लोगों ने नेतागिरी चमकाने के लिए लोगों को उकसाकर घटना को तूल देने का प्रयास किया। हंगामा में शामिल लोगों ने बताया कि सुबह छात्राएं ट्यूशन से लौट रही थी। उसी दौरान अड्‌डापर के समीप कुछ बदमारशों ने छात्राओं से छेड़खानी की। विरोध पर बदमाशों ने छात्राओं की पिटाई की। परिजन जब घटना की शिकायत लेेकर आएं तो उन्हें भी पीटा। घटना की शिकायत ले थाना जाने पर पुलिस टाल मटोल करते रही । जिससे लोग आक्रोशित हो सड़क पर आ गए।इस संबंध में सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस पर लगा आरोप गलत है। सुबह घटना की सूचना के बाद वह खुद, थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद परिजन से आवेदन लिया गया। पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने मामले को तूल दे, हंगामा करा दिया। पुलिस बदमाशों पर कार्रवाई में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

पूर्व विधायक का ड्राइवर निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड,पुलिस ने किया गिरफ्तार बिहारशरीफ हि.सं-: नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले 19 जनवरी को हुई 1.30 लाख लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने लुटेरा को बेना से शनिवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिहारशरीफ के गढ़ पर निवासी गनौरी यादव का पुत्र सतीश यादव के रूप में की गई. सतीश यादव बिहार शरीफ विधानसभा के पूर्व विधायक पप्पू खान का पहले गाड़ी चलाता था. प्रेस वार्ता का आयोजन कर बिहार शरीफ के सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके द्वारा पूर्व विधायक के परिवार को झांसा देकर आधार कार्ड से सिम लिया था उसका इस्तेमाल लूट की घटना में करता था इतना ही नहीं इसके प्रेमिका और इसके गिरोह के सदस्य भी इस सिम का इस्तेमाल करता था.गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ के दौरान लूट का ₹60700 नकदी भी बरामद किया. उन्होंने बताया कि पिछले 19 दिसंबर को 3:00 बजे के आसपास बिहार थाना क्षेत्र के यादव लॉज के समीप शेखपुरा जिले के शेखोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंद पुर निवासी नीरज कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बहन के साथ बिहार शरीफ आ रहे थे इसी दौरान नीरज कुमार से हथियार के बल पर ₹130000 की लूट हुई पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और सूचना तंत्र के सहारे इस घटना का उद्भेदन किया और घटना में संलिप्त सतीश यादव को लूट की राशि ₹60700 के साथ गिरफ्तार किया हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.