डीएम इनायत खान के निर्देशों के आलोक में शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति को सुगम, सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी गठित दल के द्वारा जांच कराया गया। प्रत्येक प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं बीडीओ के द्वारा संयुक्त रूप से सभी पक्षों एवं व्यापार मंडल का औचक भौतिक सत्यापन किया गया।जिन किसानों का धान क्रय नहीं हुआ है उन्हें निर्धारित तिथि 21 फरवरी तक अवश्य पूर्ण करने को कहा गया।