अरियरी प्रखंड की सीडीपीओ उषा कुमारी को सेवानिवृत्त होने के बाद परियोजना कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई उषा कुमारी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गई ।सेवानिवृत्ति के बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने सीडीपीओ द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के क्रियान्वयन में किए गए भूमिका को याद किया तथा उनके कार्यों की प्रशंसा की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

32वां सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया ।जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क से जुड़ी सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव में डायन का आरोप लगाकर एक 35 वर्षीय विवाहिता गीता देवी की हत्या कर दी गई। इस स्मनध में बताया गया है कि महिला की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या की गई है । मृतका गांव के मुन्ना पंडित की पत्नी बताई गई है। लोग हत्या का आरोप और ननदोई पर लगा रहे है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रफीगंज प्रखंड के चरकावां ऊपरी डीह आहर के पास एक शव मिलने लोगों में खलबली मच गई ।जिसके बाद रफीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रहा है। प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि सुबह करीब 10:00 बजे सूचना मिली की उपरिडिह चरकावां में एक शव है। जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि मृतक के मुंह से ब्लड आ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला प्रशासन द्वारा एनसीसी के जागरूकता मार्च को रवाना किया गया। सडक सुरक्षा माह के तहत यह मार्च समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। डीडीसी सत्येन्द्र कुमार सिंह, एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी शशिशेखरम सहित बड़ी संख्या अधिकारी इस मौके पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मार्च पूरे जिले में लोगो को यातायात नियमो की जानकारी देने का प्रयास करेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हेमन्त कुमार श्रीवास्तव एक दिवसीय दौरे को लेकर यहाँ सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। सरकारी अतिथिशाला से जिला न्यायालय तक उनके आने के मार्ग में सुरक्षा के इंतजाम किये गए है। न्यायमूर्ति यहाँ कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जिला अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय का उद्धाटन करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

किसान अपनी मांगों को लेकर दो महीनों से अधिक दिनों से दिल्ली बोर्डर सहित पूरे देश में आन्दोलन कर रहे हैं। लेकिन केन्द्र की सरकार अपनी जिद पर अड़ी है और किसान विरोधी तीनों बिल वापस लेने से पीछे भाग रही है। शहीद दिवस के अवसर पर किसान संघर्षों के समर्थन में महागठबंधन के सभी दलों के साथ भाकपा माले ने शेखपुरा समाहरणालय के पास मानव श्रृंखला बनाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि जिला में जगह जगह श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सदर अस्पताल शेखपुरा परिसर में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह , ए सी एम् ओ डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के साथ-साथ कई डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सा कर्मियों को गांधीजी के संदेश का अनुपालन करने के लिए कहा गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव में दर्जन भर लोगों को एक पागल कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। सभी लोगों का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सदर अस्पताल में इसकी दवा समाप्त रहने के कारण लोगो को कठिनाई का सामना करना पड़ा। बाद में ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को खदेड़ कर मार डाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने सीताराम पुर गांव के समीप शाहपुर , नवादा की तरफ से आ रही एक ऑल्टो कार की तलाशी लेने के दौरान कार से छह बोतल विदेशी शराब सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर ली। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक ऋषभ यादव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक जिला अन्तर्गत कुतुबचक गांव के है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।