रफीगंज पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा चरकावां निचलीडिह निवासी नगेंद्र कुमार सुमित दास प्रमोद दास को नामजद आरोपी बनाया गया था इन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर बताया है कि उक्त लोग इनकी पुत्री को सिलाई सेंटर से लौटते समय चरकावां निचली डीह जट पोखर के पास छेड़छाड़ किया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा के द्वारा दस दिवसीय पी एम ई जी पी प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना के ए जी एम रमेश कुमार एवं एल डी एम सर, एवं निर्देशक अश्विनी कुमार के द्वारा दीप प्रज्वालीत कर किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पुलिस पदाधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा चालकों के लिए एक रिफ्रेशर कोर्स का भी आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत बरबीघा के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया ।
शेखोपुरसराय में शुक्रवार को स्थानीय थाना का एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान एसपी कार्तिकेय शर्मा ने थाना के सभी कागजातों को जांच पड़ताल करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा अपराधियों का लिस्ट तैयार कर उसके विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कार्य में कोताही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया ।
डी एम इनायत खान अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की । कोविड-19 का टीकाकरण अपेक्षाकृत कम होने पर एवं स्वास्थ्य अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भूमि सुधार उपसमाहर्ता-सह-अनुमंडलीय नोडल पदाधिकारी, शेखपुरा संजय कुमार द्वारा विशेष सर्वेक्षण शिविर,शेखोपुरसराय के सभी अमीन, कानूनगो एवं शिविर प्रभारी के साथ उनके कार्यो की मौजावार समीक्षा की गयी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से दिलीप पांडे। किसान आंदोलन को लेकर पॉप सिंगर रेहाना ने ट्वीटर के माध्यम प्रतिकिर्या दिया उस के जवाब में फ़िल्म अभिनेता भी अपना अपना प्रतिकिर्या देने लगे है
मैं आशीष कुमार अलीपुर थाना चेनार से सासाराम आज मालीपुर शरीर अपना अधिकार अपना का मीटिंग किया जा रहा है धनवाद
जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। सघन पौधारोपण एवं पौधशाला सृजन पर चर्चा हुई ।ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा फरवरी माह के प्रथम मंगलवार को द्वितीय जल जीवन हरियाली दिवस समाहरणालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित किया गया।
मंगलवार को अभिजीत कुमार जिला बंदोबस्त अधिकारी की अध्यक्षता में सभी सरकारी कार्यालयों एवं उनके भवनों से संबंधित बंदोबस्त के लिए एक समीक्षात्मक बैठक हुई ।उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों एवं सरकारी भवन जहां स्थित है। उसका खाता खेसरा एवं स्वामित्व के संबंध में लिखित विवरण उपलब्ध करा दें ।नया बंदोबस्त में उसे सरकारी कार्यालयों एवं भवनों को दिखाया जा सके ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
