शेखोपुरसराय में शुक्रवार को स्थानीय थाना का एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान एसपी कार्तिकेय शर्मा ने थाना के सभी कागजातों को जांच पड़ताल करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा अपराधियों का लिस्ट तैयार कर उसके विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कार्य में कोताही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया ।